Yamaha R15 हुई अपडेट, क्विकशिफ्टर के साथ मिले नए रंग के विकल्प, कितनी है कीमत?
वाहन निर्माता यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से ऑफर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में यामाहा की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 150 सीसी सेगमेंट में Yamaha R15 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। निर्माता ने हाल में ही इस मोटरसाइकिल को अपडेट कर दिया है। किस तरह के अपडेट के साथ इसे ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट हुई R15
यामाहा की ओर से ऑफर की जाने वाली मोटरसाइकिल आर 15 को हाल में ही अपडेट कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे यह अपडेट तब दिया गया है जब कुछ समय पहले ही R2 को औपचारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया गया है।
क्या हुआ अपडेट
जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को यामाहा की ओर से यूनिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ अपडेट किया गया है। जिसका फायदा यह होता है कि मोटरसाइकिल चलाते हुए ऊंचे गियर पर जाना है तो क्लच का उपयोग करने की जरुरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर निचले गियर को लगाना है तो इसके लिए क्लच का उपयोग करना होगा।
नए रंग भी मिले
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को क्विकशिफ्टर के साथ अपडेट करने के अलावा नए रंगों के विकल्प के साथ भी ऑफर कर दिया गया है। इसमें रेसिंग ब्लू और मैट पर्ल वाइट रंगों के विकल्प को इस फीचर के साथ ऑफर किया गया है।
कितना दमदार इंजन
यामाहा की ओर से आर15 को 155 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 18.1 बीएचपी की पावर और 14.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ छह स्पीड ट्रांसमिशन को ऑफर किया जाता है।
कितनी है कीमत
यामाहा की ओर से इस मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपये है। लेकिन क्विकशिफ्टर के साथ इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.79 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Yamaha R2 देश में हुई लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिले बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत
