विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Glanza Facelift के किस वेरिएंट में मिलता है ऑटोमैटिक, किसती कितनी है कीमत?

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट 1.2-लीटर के नए 3-सिलेंडर इंजन और सीएनजी एएमटी के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है।

Toyota Glanza Facelift का वेरिएंट वाइज इंजन-गियरबॉक्स

Toyota Glanza Facelift का वेरिएंट वाइज इंजन-गियरबॉक्स

HighLights

  1. नया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन शामिल किया गया है।

  2. सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध।

  3. 6 एयरबैग और ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2026 Toyota Glanza Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे बेहतरीन फेसलिफ्ट अपडेट मिला है। इसे कई बड़े बदलाव और बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक नया तीन-सिलेंडर इंजन और CNG के साथ ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। हम यहां पर आपको टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के वेरिएंट वाइज इंजन के बारे में बता रहे हैं।

इंजन और माइलेज की डिटेल्स

2026 Toyota Glanza Facelift में पुराने चार-सिलेंडर इंजन को हटाकर नया 1.2-लीटर का तीन-सिलेंडर (Z12E) इंजन दिया गया है। कंपनी इसे फैक्ट्री-फिट सीएनजी ऑप्शन के साथ भी ऑफर कर रही है। पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है।

Toyota Glanza Facelift (1)

डिटेल्स 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (CNG के साथ)
पावर 83 PS 70 PS (CNG)
टॉर्क 112 Nm 102 Nm (CNG)
ट्रांसमिशन 5-स्पीड मैनुअल (MT) / 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) 5-स्पीड मैनुअल (MT) / 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT)
माइलेज (ARAI क्लेम्ड) 23.80 किमी/लीटर (MT) / 24.77 किमी/लीटर (AMT) 33.61 किमी/किलोग्राम (MT) / 34.47 किमी/किलोग्राम (AMT)

इसका पेट्रोल इंजन 83PS की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, सीएनजी पर यह 70PS की पावर और 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें, तो इसका मैनुअलल ट्रांसमिशन एक लीटर पेट्रोल में 23.80 kmpl और ऑटोमैटिक में 24.77kmpl की माइलेज मिलेगी। वहीं, सीएनजी मैनुअल में 33.61 km/kg और AMT में 34.47 km/kg का शानदार माइलेज मिलने का कंपनी की तरफ से क्लेम किया गया है।

वेरिएंट वाइज इंजन ऑप्शन

वेरिएंट (Variant) पेट्रोल (मैनुअल - MT) पेट्रोल (ऑटोमैटिक - AMT) पेट्रोल + CNG (मैनुअल - MT) पेट्रोल + CNG (ऑटोमैटिक - AMT)
E (ई) ✅ ❌ ❌ ❌
S (एस) ✅ ✅ ✅ ✅
G (जी) ✅ ✅ ✅ ✅
V (वी) ✅ ✅ ❌ ❌
V (O) (वी ऑप्शनल) ✅ ✅ ❌ ❌
2026 Toyota Glanza Facelift को पांच वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जो E, S, G, V और नया टॉप-स्पेक वी ऑप्शनल (V O) है। इसके बेस वेरिएंट E में केवल पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन ही ऑफर किया जा रहे हैं। इसके S और G वेरिएंट्स में पेट्रोल और CNG दोनों के साथ मैनुअल व AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा रहा है। इसके प्रीमियम V और वी ऑप्शनल (V O) वेरिएंट्स में केवल पेट्रोल इंजन के ही मैनुअल और AMT ऑप्शन को ऑफर किया जा रहा है।

2026 Toyota Glanza Facelift के फीचर्स

  1. वेंटिलेटेड सीटें
  2. 6-स्पीकर वाला क्लेरियन साउंड सिस्टम
  3. कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
  4. वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  5. 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  6. ऑटो हेडलाइट्स
  7. कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  8. ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

सेफ्टी फीचर्स

  1. 6 एयरबैग
  2. ईबीडी के साथ एबीएस
  3. आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट
  4. रियर पार्किंग सेंसर
  5. 360-डिग्री कैमरा
  6. हिल-होल्ड कंट्रोल (HHC)
  7. टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  8. एडवांस्ड लेवल-2 ADAS

2026 Toyota Glanza Facelift की कीमत

वेरिएंट पेट्रोल MT (मैनुअल) पेट्रोल AT (ऑटोमैटिक) CNG MT (मैनुअल) CNG AT (ऑटोमैटिक)
E
Rs 6.99 lakh
—
—
—
S
Rs 7.71 lakh
Rs 8.31 lakh
Rs 8.76 lakh
Rs 9.31 lakh
G
Rs 8.73 lakh
Rs 9.33 lakh
Rs 9.68 lakh
Rs 10.23 lakh
V
Rs 9.99 lakh
Rs 10.59 lakh
—
—
V (O)
Rs 10.49 lakh
Rs 10.98 lakh
—
—
नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। भारतीय बाजार में इस बेहतरीन हैचबैक का सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20 और टाटा अल्ट्रोज़ जैसी लोकप्रिय कारों से है।