Toyota Glanza facelift का कैसा है माइलेज, Baleno-i20 और Altroz से कितना है बेहतर?
2026 Toyota Glanza facelift एक बेहतरीन माइलेज वाली प्रीमियम हैचबैक है। माइलेज के मामले में यह Maruti Baleno के बिल्कुल बराबर है और Tata Altroz से काफी आगे है।

2026 Toyota Glanza facelift के माइलेज की तुलना
HighLights
नया जेड-सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन शामिल।
पुराने मॉडल से बेहतर माइलेज प्रदान करती है।
मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज से सीधा मुकाबला।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा ने भारतीय बाजार में 2026 Toyota Glanza facelift को लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होकर 10.98 लाख रुपये तक जाती है। इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में सबसे बड़ा और अहम बदलाव इसके इंजन में किया गया है। अभ इसमें आपको पुराना के-सीरीज 4-सिलेंडर इंजन की जगह पर नया जेड-सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। यह इंजन पिछले इंजन के मुकाबले थोड़ा कम पावरफुल है, लेकिन पहले से ज्यादा माइलेज देता है।
नई 2026 टोयोटा ग्लैंजा का अपने सेगमेंट में सीधा और कड़ा मुकाबला Maruti Baleno, Hyundai i20 और Tata Altroz से होने वाला है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको इनके मुकाबले कितना बेहतर माइलेज ग्लैंजा में मिलेगा इसके बारे में विस्तार में बता रहे हैं।
पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज
| कार मॉडल | पेट्रोल-मैनुअल | पेट्रोल-ऑटोमैटिक |
| 2026 Toyota Glanza facelift | 23.80 kmpl | 24.77 kmpl |
| Old Toyota Glanza | 22.35 kmpl | 22.94 kmpl |
| Maruti Baleno | 23.80 kmpl | 24.77 kmpl |
| Hyundai i20 | खुलासा नहीं किया गया | खुलासा नहीं किया गया |
| Tata Altroz | 19.33 kmpl | खुलासा नहीं किया गया |
पेट्रोल से चलने वाली कारों की बात करें तो Toyota Glanza और Maruti Baleno का माइलेज बिल्कुल एक समान है। इसका कारण दोनों ही कारें तकनीकी रूप से एक ही प्लेटफॉर्म बन बनी है और बैज-इंजीनियर्ड हैं। अपने पुराने मॉडल की तुलना में नई ग्लैंजा के माइलेज को बेहतर किया गया है। इसके पेट्रोल-मैनुअल और पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरिएंट्स अब पहले के मुकाबले क्रमशः 1.45 kmpl और 1.83 kmpl का ज्यादा माइलेज देते हैं। इसके अलावा, 2026 ग्लैंजा का पेट्रोल-मैनुअल मॉडल, समान पावरट्रेन वाली टाटा अल्ट्रोज के मुकाबले 4.47 kmpl ज्यादा किफायती हो गई है। अभी Tata Altroz AMT और Hyundai i20 के पेट्रोल वेरिएंट्स के आधिकारिक माइलेज के आंकड़े सामने आना बाकी हैं, लेकिन उम्मीद है कि ग्लैंजा और बलेनो यहां भी आगे दिखाई दे सकती है।
CNG वेरिएंट का माइलेज
| कार मॉडल | CNG-MT | CNG-AMT |
| 2026 Toyota Glanza facelift | 33.61 kmpkg | 34.47 kmpkg |
| Old Toyota Glanza | 30.61 kmpkg | - |
| Maruti Baleno | 33.61 kmpkg | 34.47 kmpkg |
| Hyundai i20 | - | - |
| Tata Altroz | 27.8 kmpkg | खुलासा नहीं किया गया |
CNG वेरिएंट की बात करें तो Hyundai i20 इकलौती ऐसी प्रीमियम हैचबैक है, जिसे CNG का कोई ऑप्शन नहीं ऑफर किया जाता है। बाकी सभी मॉडल मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन के साथ ऑफर कर रहे हैं। पेट्रोल मॉडल्स की तरह ही, CNG में भी Toyota Glanza और Maruti Baleno अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन और एक समान माइलेज के साथ सबसे आगे हैं। Glanza का CNG-मैनुअल वर्जन, Tata Altroz CNG-मैनुअल वर्जन के मुकाबले 2.81 kmpkg ज्यादा माइलेज देता है। इस सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज इकलौती कार है जो ग्राहकों को डीजल इंजन के साथ ऑफर की जाती है। वहीं, Hyundai i20 N Line में एक स्पोर्टी टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है।
यह भी पढ़ें- Toyota Glanza Facelift vs Maruti Baleno: माइलेज, फीचर्स कीमत और इंजन के मामले में कौन सी हैचबैक है बेस्ट
