विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉन्‍च से ठीक पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Mahindra Thar, बेहतर लुक्‍स के साथ होंगे कई बड़े बदलाव

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:00 PM (IST)

वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही Mahindra Thar Facelift को लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। कब तक इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra Thar Facelift होगी लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से जल्‍द ही फेसलिफ्ट के साथ इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक महिंद्रा की ओर सेघ्‍कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हो रही टेस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंटग के दौरान इस एसयूवी को फिर से देखा गया है। जिससे यह तय हो गया है कि इस एसयूवी को जल्‍द ही अपडेट करने की तैयारी की जा रही है।

क्‍या मिली जानकारी

हाल में ही इस एसयूवी की जिस यूनिट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, उससे बाहर किए गए बदलावों की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी के फ्रंट और रियर के साथ ही अलॉय व्‍हील्‍स को अपडेट किया गया है। साथ ही इसमें नई फ्रंट ग्रिल दी गई है जो महिंद्रा थार रॉक्‍स की तरह दिखाई दे रही है। इसी के साथ थार रॉक्‍स वाली एलईडी हेडलाइट को भी थार फेसलिफ्ट में ऑफर किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर टर्बो डीजल और दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्‍प को ही दिया जाएगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैट्रिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि थार फेसलिफ्ट को भारत में औपचारिक तौर पर अक्‍टूबर तक पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?