यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2025 BMW M5 की पहली झलक आई सामने, जानिए इंडियन मार्केट में कब हो सकती है लॉन्च
BMW ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए पुष्टि की है कि नई M5 का डेब्यू जल्द ही होने वाला ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए पुष्टि की है कि नई M5 का डेब्यू जल्द ही होने वाला है। इसके साथ ही BMW ने एक टीजर इमेज भी पोस्ट की है, जिसमें कार की इल्यूमिनेटेड ग्रिल दिख रही है। इसे महीने के अंत तक पेश किया जा सकता है। आइए, जान लेते हैं कि BMW M5 में क्या-कुछ ऑफर किया जा सकता है।
BMW M5 की संभावित डिजाइन
नई BMW M5 के लिए सेडान और वैगन दोनों बॉडी स्टाइल की योजना बनाई गई है। हालांकि,यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों बॉडी स्टाइल एक ही समय में सामने आएंगे या नहीं। यह स्पष्ट है कि दोनों बॉडी स्टाइल सबसे पहले अमेरिका में पेश किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- वेंटिलेटेड सीट के साथ आती हैं ये अफोर्डेबल कार, Tata Nexon से लेकर Skoda Slavia तक लिस्ट में शामिल
It’s almost reveal time.
—
The next generation BMW M5 is finishing testing and coming soon.
— #BMW #M5 pic.twitter.com/vBumJvfGlL
— BMW USA (@BMWUSA) June 12, 2024
लॉन्च अपडेट
M5 सेडान और M5 टूरिंग वैगन दोनों के प्रोटोटाइप देखे गए हैं और BMW ने पुष्टि की है कि इनकी टेस्टिंग पूरी होने वाली है। इसका मतलब है कि बिक्री इस साल शुरू होने की संभावना है और नई M5 को अमेरिका में 2025 मॉडल के रूप में आना चाहिए।
BMW ने खुलासा कर दिया है कि M5 की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही डीलरशिप पर पहुंचने के लिए तैयार है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि नई M5 इस साल के अंत तक भारत पहुंच सकती है।
इंजन और परफॉरमेंस
नई 2024 BMW M5 कंपनी की 5-सीरीज फैमिली में एकमात्र वेरिएंट होगा, जिसमें V-8 इंजन दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसे ट्रांसमिशन के साथ इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा। इस तरह यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकती है। ये सेटअप BMW XM में 644 hp की पावर प्रदान करता है।
