Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Tata Safari और Harrier में मिल रहा पांच रंगों का विकल्प, चेक करें अपना फेवरेट कलर

    Tata Safari and Harrier SUV Color Option टाटा सफारी और हैरियर एसयूवी को पांच रंगों का विकल्प दिया जा रहा है। ये दोनों ही गाड़ियों अपडेटेड वर्जन में आ रही है और इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं। (जागरण फोटो)

    By Sonali SinghEdited By: Sonali SinghUpdated: Mon, 20 Feb 2023 11:58 AM (IST)
    Hero Image
    Tata Harrier And Safari SUV Color Option, See Details Here

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Safari and Harrier SUV 2023: वाहन निर्माता कंपनी टाटा ने हाल ही में अपनी दो फेमस गाड़ियों के अपडेटेड मॉडल को पेश किया है। इसमें 2023 Tata Harrier और Safari SUV शामिल हैं। बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ इन दोनों कारों में कंपनी ने पांच रंगों का विकल्प भी दिया है, जो इन दोनों कारों को शानदार बनाते हैं। तो चलिए इनके बारे में जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Tata Harrier SUV

    टाटा हैरियर के नए मॉडल की ADAS और छह -स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे विकल्प के साथ बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट, हाई बीम असिस्ट, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक के साथ Kryotec 170 टर्बोचार्ज्ड BS6 स्टेप 2 डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 167 hp और 350 Nm का टार्क जनरेट करता है। आने वाले महीनों में एसयूवी लॉन्च करने की उम्मीद है।

    टाटा हैरियर के कलर ऑप्शन

    Tata Harrier के नए रंगों की बात करें तो ग्राहक पांच रंग विकल्पों में से चुन सकते हैं: रॉयल ब्लू, ट्रॉपिकल मिस्ट, कैलीप्सो रेड, ऑर्कस व्हाइट और डेटोना ग्रे। साथ ही ओबेरॉन ब्लैक पेंट स्कीम के साथ एसयूवी का डार्क एडिशन भी पेश किया जाएगा। इन सबसे अलावा, हैरियर को रेड डार्क एडिशन में भी पेश किया जा सकता है।

    2023 Tata Safari

    टाटा ने सफारी के लेटेस्ट एडिशन को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी बुकिंग शुरू है और इसमें हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर कोलिशन वार्निंग जैसे कई शानदार फीचर्स होगें। 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, 17.78 सेमी का नया टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9 JBL स्पीकर सिस्टम इसे और शानदार बना देते हैं।

    रंगों की बात करें तो लॉन्च के समय नई टाटा सफारी पांच रंगों में उपलब्ध होगी, जिसमें ऑर्कस व्हाइट, डेटोना ग्रे, रॉयल ब्लू, ऑर्कस व्हाइट एडवेंचर पर्सोना और ट्रॉपिकल मिस्ट एडवेंचर पर्सोना शामिल हैं। इसके अलावा, डार्क एडिशन और रेड डार्क विकल्प में पेश किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें-

    आपकी इन गलतियों के कारण होता है गाड़ी का ब्रेक पैड समय से पहले खराब

    FastTag का रिचार्ज करते समय की ये गलती तो बाद में पड़ेगा पछताना, अटक जाएंगे पैसे