यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2022 New Citroen C5 Aircross vs 2022 Hyundai Tucson : कौन सी कार हैं सबसे अधिक दमदार, यहा देखें तुलना
2022 New Citroen C5 Aircross को डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.0-लीटर यूनिट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में हाल के दिनों में 2022 Citroen C5 Aircross को लॉन्च किया गया है। वहीं इसकी टक्कर इंडियन मार्केट में जीप कंपास, वोक्सवैगन टिगुआन और नई हुंडई ट्यूसॉन से है। वहीं साल 2022 में हाल के दिनों में Hyundai Tucson भी लॉन्च हुई है। आज हम आपके लिए इन दोनों गाड़ियों की तुलना लेकर आई है। जिसे पढ़कर आप दोनों गाड़ियों की कीमत से लेकर फीचर्स तक में अंतर समझ पाएंगे, चलिए जानते हैं दोनों में से कौन अधिक दमदार है।
2022 New Citroen C5 Aircross vs 2022 Hyundai Tucson कीमत
New Citroen C5 Aircross को शुरू में भारतीय बाजार में कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया था, जिसकी कीमत 31.3 लाख रुपये से 32.8 लाख रुपये थी। लेकिन 2022 में कंपनी ने फेसलिफ्ट के साथ, Citroen C5 Aircross एक टॉप-स्पेक ट्रिम में पेश किया है। जिसकी कीमत 36.67 लाख रुपये है। 2022 Hyundai Tucson को कई वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसको मुख्य रूप से दो में विभाजित किया गया है। जिसकी कीमत 27.69 लाख रुपये से 34.54 के बीच है।
2022 New Citroen C5 Aircross vs 2022 Hyundai Tucson डिजाइन और डाइमेंशन

नई सिट्रोन अपने सिल्हूट को बरकरार रखता है। हालांकि इसमें मया बंपर, डीआरएल सेटअप, बॉडी क्लैडिंग और नए मिश्र धातु वाले व्हील्स शामिल है। इसके साथ ही इसमें पुराने स्प्लिट डिज़ाइन सेटअप के बजाय अपडेट डिजाइन इसमें मिलता है। वहीं नई हुंडई ट्यूसॉन में नया ग्रिल सेटअप मिलता है जो अपडेट बंपर, स्कल्प्टेड बोनट और साइड प्रोफाइल के साथ आता है। नई सिट्रोन के मुकाबले हुंडई टक्सन पहले से लंबी और चौड़ी है। जबकि इसमें सबसे अधिक बूट स्परेश भी मिलती है।
2022 New Citroen C5 Aircross vs 2022 Hyundai Tucson इंटीरियर और एक्सटीरियर
नई सिट्रोन एयरक्रॉस में चारों ओर एलईडी लाइटिंग, 235-सेक्शन टायरों में 18 इंच के ऑल व्हील, एक पैनोरमिक सनरूफ और भी बहुत कुछ इसमें मिलता है। कंपनी ने इस कार को अंदर से कोई अपडेट किए है। इसमें एक डिजिटल डैशबोर्ड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पार्क असिस्ट और एडजस्टेबल सीट्स भी मिलते है।
सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्लाइंड-स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम, ईएसपी, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलता हैा। Hyundai Tucson में में LED लाइटिंग, 18-इंच के अलॉय व्हील, लोअर बॉडी क्लैडिंग मिलती है। इंटिरियर में इसमें सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, हवादार सीटें, क्रूज कंट्रोल ऑटो हेडलैंप, और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और सबवूफर के साथ बोस स्पीकर भी मिलते है। सुविधा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड मिलता है।
2022 New Citroen C5 Aircross vs 2022 Hyundai Tucson इंजन
2022 New Citroen C5 Aircross को डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.0-लीटर यूनिट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है जो 174 bhp और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Tucson को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें एक डीजल और पेट्रोल दोनों का ऑप्शन है इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

