Move to Jagran APP

2022 Ducati Panigale V4: जानें तीनों वेरिएंट में क्या है अंतर, इनती है कीमत

Ducati Panigale V4 में स्प्लिट एलईडी हैडलाइट्स साइड पैनल में कूलिंग डक्ट्स और राइडर एड्स है। इसके साथ ही Panigale V4 में 1103cc V4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड Desmosedici Stradale इंजन है जो छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। इसका आउटपुट 215.5bhp और 123.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Thu, 01 Sep 2022 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 01 Sep 2022 03:14 PM (IST)
2022 Ducati Panigale V4: जानें तीनों वेरिएंट में क्या है अंतर

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। हाल के दिनों में ही डुकाटी ने आखिरकार अपनी नई बाइक 2022 Ducati Panigale V4 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें इस श्रेणी में कुल तीन मॉडल शामिल -V4, V4S और V4 SP2 है।  आदज हम आपको इसके अलग- अलग वेरिएंट्स के बारें में समझाएं जिसे जानकर आप इस बाइक को बेहतरीन तरीके से समझ सकते है।

loksabha election banner

Ducati Panigale V4

बाकि सभी दो वेरिएंट्स की तरह स्टैंडर्ड V4 को एक शार्प और हाई ट्रैक-ओरिएंटेड डिजाइन से मिलता है। इसमें स्प्लिट एलईडी हैडलाइट्स, साइड पैनल में कूलिंग डक्ट्स और राइडर एड्स है। इसके साथ ही Panigale V4 में 1,103cc, V4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, Desmosedici Stradale इंजन है, जो छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। इसका आउटपुट 215.5bhp और 123.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें राइडिग मोंड की बात करें तो बेस मॉडल राइडिंग मोड्स, पावर मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और एक बाय-डायरेक्शन क्विक शिफ्टर से ये लैस है। इसका वजन 198.5kg है। इस बाइक की कीमत 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

Ducati Panigale  V4S

डुकाटी ने इस बाइक में 1,103cc, V4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, Desmosedici Stradale इंजन है जो स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही आउटपुट  जनरेट करता है। लेकिन इसमें आपको V4 से अलग हार्डवेयर का सेटअप  मिलता है। वहीं इसके S मॉडल पर सस्पेंशन सेटअप ओहलिन्स के साथ NPX25/30 फ्रंट फोर्क्स और एक रियर ओहलिन्स TTX36 पूरी तरह से एडजस्टेबल रियर शॉक मिलता है। इसके साथ ही इसके ब्रेकिंग हार्डवेयर में ब्रेम्बो मोनोब्लॉक स्टाइल में कैलीपर्स के साथ 330 मीटर फ्रंट डिस्क और 2-पिस्टन ब्रेम्बो कैलिपर द्वारा आयोजित 245 मिमी रियर डिस्क  भी शामिल है।

Panigale V4S बैटरी

बैटरी के रूप में इसमें ओहलिन्स डैम्पर, लिथियम-आयन बैटरी, मार्चेसिनी व्हील्स और रेसिंग-स्टाइल हैंडल ग्रिप्स के साथ स्टैंडर्ड मॉडल और इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन एडजस्टमेंट के समान सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैष। आपको बता दें Panigale  V4S की कीमत 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। 

Panigale V4 SP2

इसके साथ ही जहां तक ​​Panigale V4 SP2 की बात है, डुकाटी ने अभी तक बाइक के अन्य विवरणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, इसके अलावा इसकी कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.