2019 Triumph Speed Twin की इंटरनेट पर हुई फोटो लीक, ये होंगे खास फीचर्स
2019 Triumph Speed Twin की फोटो ऑन लाइन लीक हो चुकी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे EICMA शो में पेश कर सकती है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 Triumph Speed Twin की फोटो ऑन लाइन लीक हो चुकी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे EICMA शो में पेश कर सकती है। फोटो को देखने पर कहा जा सकता है कि 2019 Triumph Speed Twin की स्टाइल Triumph Bonneville T120 से ली गई है। इसके अलावा इसका मॉडर्न क्लासिक डिजाइन Triumph Street Twin की तरह है। जबकि छोटे 900 सीसी मॉडल की तरह Speed Twin कास्ट व्हील्स पर दौड़ेगी। इसके अलावा यह Bonneville 1200 फैमिली का मॉडल होगा जिसमें वायर-स्पोक व्हील्स नहीं होंगे।
Triumph ने हाल ही में अपनी नई Scrambler 1200 को लंदन में पेश किया है, लेकिन इस दौरान कंपनी की तरफ से Speed Twin को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई। उम्मीद की जा रही है 2019 Triumph Speed Twin को नवंबर में मिलान में होने वाले EICMA शो में पेश किया जा सकता है।
लीक फोटोज को देखने पर यह कहा जा सकता है कि Speed Twin की स्टाइलिंग छोटी Street Twin जैसी है, लेकिन इसमें ज्यादा पावरफुल Bonneville 1200 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा, जो 6550 rpm पर 79 bhp का मैक्सिमम पावर और 3100 rpm पर 105 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Speed Twin भारत में लॉन्च की जाएगी। हालांकि, इसके समय को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह बाइक EICMA में ग्लोबली पेश होने के बाद साल 2019 के पहले छमाही में भारत में लॉन्च हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
2022 तक भारत की सड़कों पर दिखेंगे लाखों इलेक्ट्रिक वाहन
Royal Enfield Classic 350 Vs Royal Enfield Bullet 350: कीमत और फीचर्स में कौन है सबसे बेस्ट
4 व्हील-ड्राइव का किसी भी SUV की माइलेज और कंट्रोल पर क्या पड़ता है असर, जानिएं 5 बड़ी बातें