जुलाई महीने में नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं ये कारें, जानें कीमत
2019 Datsun Redigo पहले के मुकाबले और भी सुरक्षित हो गई है तो वहीं Mahindra XUV500 AMT में Apple CarPlay फीचर शामिल हो गया है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Datsun India और Mahindra & Mahindra ने जुलाई महीने में अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इनमें जहां 2019 Datsun Redigo पहले के मुकाबले और भी सुरक्षित हो गई है तो वहीं, Mahindra XUV500 में Apple CarPlay फीचर शामिल हो गया है। आज हम आपको इन हैचबैक और SUV में जुड़े खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ यह भी बताएंगे कि इनकी कीमतों में पहले के मुकाबले कितनी बढ़ोतरी की गई है। (पिछले 7 दिनों में भारत में कौन सी कार और बाइक्स लॉन्च हुई इसे जाननें के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें...)
2019 Datsun Redigo
2019 Datsun Redigo अब AIS-145 सेफ्टी मानकों से अपडेट हो गई है… सुरक्षा की बात करें तो इसके सभी वेरिएंट्स में ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इससे पहले मार्च महीने में कंपनी ने इसमें ABS और EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए थे। नए सेफ्टी किट के बाद अब ये कार करीब 12,000 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट मॉडल पहले के मुकाबले 4,000 रुपये महंगा हो गया है। ऐसे में Redigo रेंज की कीमत अब 2 लाख 80 हजार रुपये है शुरू होती है। जो 4 लाख 37 हजार रुपये तक जाती है।
Mahindra XUV500
Mahindra ने लंबे समय के इंतजार के बाद अपनी XUV500 में Apple CarPlay फीचर को शामिल किया है। ये फीचर XUV500 के W11 वेरिएंट में मिलेगा। यानी अब iphone के ग्राहक अपने स्मार्टफोन को इस SUV से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको Android Auto का भी स्पोर्ट मिलता है। हैरान करने वाली बात यह है कि Mahindra XUV500 इस सेगमेंट की एकमात्र ऐसी SUV थी जिसमें अब तक Apple CarPlay फीचर नहीं था। हालांकि, यह अब Mahindra की तीसरी ऐसी SUV है जिसमें ये फीचर दिया गया है। हालांकि, Mahindra XUV300 और Marazzo के बाद अब ये कंपनी की तीसरी ऐसी SUV है, जिसमें Apple CarPlay का फीचर मिलता था।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप