होंडा का PCX125 स्कूटर हुआ पेश, जानिये भारत में कब होगी एंट्री
इस नए मॉडल में कई बदलाव साफ़ देखने को मिलते हैं, इस लुक्स काफी शार्प है,
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा ने अपने PCX125 मैक्सी स्कूटर का नया वर्जन पेश किया है। इस नए मॉडल में कई बदलाव साफ़ देखने को मिलते हैं, इस लुक्स काफी शार्प है, आइये जानते है और क्या खूबियां समाई हैं इसमें और कब होगी इसकी भारत में एंट्री।
PCX125 मैक्सी के इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जो 12 bhp की पावर और 11.8Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इस स्कूटर को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया है। इसके फ्रंट में
220mm का डिस्क ब्रेक और रियर टायर में 130mm का ड्रम ब्रेक लगा है।
जहां पुराने मॉडल में 5 स्पोक एलाय व्हील दिए थे वही इसमें अब 8 स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे। रोड पर बेहतर ग्रिप के लिए इसमें नए वाइडर टायर्स का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें अंडरसीट स्टोरेज को अब 28 लीटर का कर दिया है। होंडा ने PCX125 में क्रोम का इस्तेमाल किया है, जिससे यह बेहद प्रीमियम नजर आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल जल्द ही ग्लोबल मार्केट्स में आएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकेगा।
125cc सेगमेंट में ये हैं ऑप्शन
भारत में अब 125cc स्कूटर का बाजार बड़ा हो रहा है, होंडा के अलावा हीरो, अप्रिलिया टीवीटीएस जैसे बड़े ब्रांड्स इस सेगमेंट में नए नए मॉडल पेश कर रहे हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भविष्य में कई नए मॉडल इस सेगमेंट में दस्तक देंगे