नए स्पोर्ट्स एडिशन के साथ हुंडई ने पेश की EON, जानिये ये बड़ी बातें
हुंडई नें अपनी EON में नया स्पोर्ट्स एडिशन शामिल किया है। नई EON में कुछ नए फीचर्स को शामिल है। EON का स्पोर्ट्स एडिशन इसके 800cc मॉडल के ERA प्लस और magna प्लस SE वेरिएंट में मिलेगा।
नई दिल्ली (जेएनएन)। हुंडई नें अपनी EON में नया स्पोर्ट्स एडिशन शामिल किया है। नई EON में कुछ नए फीचर्स को शामिल है। EON का स्पोर्ट्स एडिशन इसके 800cc मॉडल के ERA प्लस और magna प्लस SE वेरिएंट में मिलेगा।
कीमत:
कीमत की बात करें तो EON स्पोर्ट्स एडिशन की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत इस प्रकार है।
0.8L iRDE 5 स्पीड मैन्युअल ERA+ की कीमत 3.88 लाख रुपये है
0.8L iRDE 5- स्पीड मैन्युअल Magna+ SE की कीमत 4.14 लाख रुपये है
डिजायन-फीचर्स:
कार के लुक्स और इंटीरियर में कोई बदलाव नही किया है। लेकिन इसे पहले से स्मार्ट बनाने के लिए इसमें 6.2 इंच का टचस्क्रीन AV इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। इसके अलावा कार में रूफ रेल, और साइड मोल्डिंग भी लगाई गयी है। लेकिन अभी भी इसके डिजाइन में बदलाव की गुंजाइश है।
इंजन:
EON 800cc और 1.0L पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कार का चुनाव कर सकते हैं। आइये एक नज़र EON के दोनों इंजन पर डालते हैं।
EON 0.8L पेट्रोल इंजन
814 cc इंजन
पॉवर: 56PS
टार्क: 7.6 Kgm
गियर: 5 स्पीड मैन्युअल
माइलेज 21.1 Km/Lt.
EON 1.0L पेट्रोल इंजन
इंजन: 998 इंजन
पॉवर: 69PS
टार्क: 9.6 Kgm
गियर: 5 स्पीड
माइलेज: 22.03 Km/Lt.
ऑफर्स:
हुंडई EON की खरीद पर 40 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा हुंडई की कारों पर 100% ऑन रोड फाइनेंस, आकर्षक एक्सचेंज बेनेफिट्स, फ्री इन्सुरेंस जैसे लाभ उठा सकते हैं।