जगुआर एफ-टाइप सेडान का पेट्रोल वर्जन लॉन्च, जानिये किससे होगा मुकाबला
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने एफ-टाइप सेडान को नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने एफ-टाइप सेडान को नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसके कूपे वर्जन की कीमत 90.93 लाख और कन्वर्टिबल की कीमत 1.01 करोड़ रुपये रखी गई है।
इसमें 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 300 PS और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह डीजल मॉडल से 52 किलोग्राम हल्की है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह कार 5.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार की लॉन्चिंग के मौके पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और एमडी रोहित सुरी ने कहा कि यह कार हमारे ब्रांड को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाएगी।
पिछले महीने ही जगुआर ने 2018 एफ-टाइप एसवीआर का कूपे और कन्वर्टिबल वर्जन लॉन्च किया था। इनमें पुराने मॉडल से कुछ अपडेटेड फीचर्स दिए गए थे। इनमें डेटाइम रनिंग एलईडी लाइट, इंटिग्रेटिड इंटिकेटर्स, नया बंपर और रिवाइज्ड टेल लाइट्स दी गई थी।
पोर्शे 911 से होगा मुकाबला- 2019 जगुआर एफ-टाइप का मुकाबला पोर्शे 911 से होगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2.74 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। यह हाई-परफोरर्मेंस स्पोर्ट्स कार 911 GT3 पर आधारित है जिसे भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। पोर्शे 911 GT3 RS में ज्यादा कैपेसिटी वाला इंजन दिया जाएगा। इसमें 4 लीटर मोटर इंजन दिया जाएगा जो 513bhp की पावर देगा। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 3.2 सेकंड़ का वक्त लगता है। इस कार की टॉप स्पीड 312kmph है। यह फ्लैट-सिक्स इंजन पुरानी 911 GT3 से 20hp की पावर ज्यादा जनरेट करती है।