विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मई में दस्तक दे सकती है Maruti Suzuki Jimny 5 door, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Fri, 07 Apr 2023 05:54 PM (IST)

Maruti Suzuki Jimny 5 door भारतीय बाजार में दो ट्रिम लेवल- जीटा और अल्फा में आएगी। इसमें आपको कई दमदार ...और पढ़ें

मई में दस्तक दे सकती है Maruti Suzuki Jimny 5 door
मई में दस्तक दे सकती है Maruti Suzuki Jimny 5 door

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी ने इस साल जनवरी 2023 ऑटो एक्सपो में अपनी 5-डोर जिम्नी एसयूवी को पेश किया था। आपको बता दें, लोगों को इसका इंतजार काफी समय से था। इस कार को देखने के लिए ऑटो एक्सपो में काफी क्रेज था। आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आप मात्र 25 हजार रुपये टोकन राशि देकर ऑनलाइन या अधिकृत नेक्सा डीलरशिप पर इसे बुक करा सकते हैं। आपको बता दें, अभी तक इस कार के लॉन्च की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे मई 2023 के दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है।

Maruti Suzuki Jimny 5 door

वहीं कंपनी  5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी को दो ट्रिम लेवल- जीटा और अल्फा में लेकर आएगी। दोनों वेरिएंट बेहतर ईंधन दक्षता के लिए एक आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ आएगें। एक 1.5-लीटर K15B 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 6,000rpm पर 103PS और 4,000rpm पर 134 Nm का टार्क पैदा जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक मिलता है।  

Maruti Suzuki Jimny 5 door फीचर्स

फीचर्स के तौर पर इसमें डिपार्चर एंगल , अप्रोच एंगल , वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 9-इंच स्मार्ट प्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वॉशर के साथ LED हेडलैंप, गनमेटल फिनिश में 15-इंच के अलॉय व्हील, टेलगेट माउंटेड स्पेयर मिलता है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है।

Maruti Suzuki Jimny 5 door सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में , एसयूवी में छह एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल है। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन  5 सिंगल टोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन- काइनेटिक येलो + ब्लूश ब्लैक रूफ, सिजलिंग रेड + ब्लूश ब्लैक रूफ, नेक्सा ब्लू, ब्लूश ब्लैक, सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे और पर्ल आर्कटिक व्हाइट में आएगी।

Maruti Suzuki Jimny 5 door कीमत 

आपको बता दें, नई जिम्नी 5-डोर नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से ग्रैंड विटारा और फ्रोंक्स के साथ ही सेल की जाएगी। कंपनी को अब तक इस कार के लिए 25 हजार से अधिक की बुकिंग मिल चुकी है। इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।