विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skoda Slavia Monte Carlo Review: स्‍कोडा स्‍लाविया के मोंटे कॉर्लो एडिशन को खरीदने में कितनी होगी समझदारी, पढ़ें खबर

Published: Sun, 03 Aug 2025 03:00 PM (IST)

Skoda Slavia Monte Carlo Review स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में Skoda Slavia के Monte Carlo एडिशन को ऑफर ...और पढ़ें

Skoda Slavia Monte Carlo Edition Review: कैसी है स्‍कोडा की स्‍लाविया मोंटे कार्लो। जानें डिटेल।
Skoda Slavia Monte Carlo Edition Review: कैसी है स्‍कोडा की स्‍लाविया मोंटे कार्लो। जानें डिटेल।

HighLights

  1. Skoda की ओर से किया जाता है Slavia को ऑफर
  2. स्‍कोडा स्‍लाविया में मिलता है Monte Carlo Edition
  3. कार में दमदार इंजन के साथ मिलता है अच्‍छा कंट्रोल

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में Skoda Slavia के Monte Carlo एडिशन को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार की हैंडलिंग कैसी है। इसकी ब्रेकिंग कैसी है। इसे चलाने का क्‍या अनुभव रहा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कैसा है Skoda Slavia का Monte Carlo Edtion

स्‍कोडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर स्‍लाविया को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। स्‍कोडा की ओर से स्‍लाविया को Monte Carlo एडिशन के साथ भी ऑफर किया जाता है। इस एडिशन में कई कॉस्‍मैटिक बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद यह गाड़ी देखने में सामान्‍य वर्जन के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर लगती है। नए एडिशन में ग्‍लॉसी ब्‍लैक फिनिश का कई जगह उपयोग किया गया है, जिसे फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्‍हील्‍स, मिरर, रूफ, विंडो लाइन, बैजिंग, रियर डिफ्यूजर, बूट लिड स्‍पॉयलर में देखा जा सकता है। क्रोम के मुकाबले ब्‍लैक फिनिश काफी बेहतर लगती है।

कैसा है इंटीरियर

मोंटे कॉर्लो एडिशन को जिस तरह से बाहर से अलग बनाया गया है वैसे ही इसके इंटीरियर में भी ब्‍लैक के साथ रेड कलर कॉम्‍बिनेशन को दिया गया है। सीट से लेकर डैशबोर्ड, आर्म रेस्‍ट और इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में भी दोनों रंगों का बेहतर तरीके से तालमेल किया गया है। कार में स्‍पोर्टी मैटल पैडल्‍स दिए गए हैं साथ ही Dead Pedal भी दिया गया है जो ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ज्‍यादा आराम देता है।

कितना दमदार इंजन

स्‍कोडा की ओर से स्‍लाविया के मोंटे कॉर्लो एडिशन में एक लीटर और 1.5 लीटर के इंजन का विकल्‍प दिया गया है जो इसके अन्‍य वेरिएंट्स में भी मिलता है। एक लीटर इंजन को 6स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन दिया गया है। स्‍कोडा की स्‍लाविया के मोंटे कार्लो एडिशन को हमनें कुछ दिनों तक चलाया। इस दौरान यह कार रोमांच पसंद करने वालों के साथ ही माइलेज लेने वालों को भी निराश नहीं करती। इसको एक लीटर पेट्रोल में अगर आराम से चलाया जाए तो 14-16 के करीब का माइलेज आसानी से मिल सकता है। इसके अलावा हर किसी के चलाने के तरीके पर भी यह निर्भर करता है कि वह कार से कितनी बेहतर माइलेज ले सकता है।

फाइनल वर्डिक्‍ट

स्‍कोडा की ओर से स्‍लाविया के मोंटे कार्लो एडिशन को हमने कुछ दिनों तक करीब 600 किलोमीटर तक चलाया। इस दौरान हाइवे और ट्रैफिक के बीच भी इसे चलाने में ज्‍यादा परेशानी नहीं होती। कार का ग्राउंड क्लियरेंस भी 178 एमएम का है तो खराब सड़कों पर भी यह आसानी से चलाई जा सकती है। तेज स्‍पीड में भी इस कार को चलाने पर पूरा कंट्रोल मिलता है। वहीं गियर बदलने में भी इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आती। अगर इसे थोड़ा तेज चलाया जाए तो फिर इसकी माइलेज आपको निराश कर सकती है। कार में 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर का न होना थोड़ा निराश कर सकता है। इसके अलावा इसमें जो रियर कैमरा और हॉर्न दिया गया है, उसे और बेहतर किया जा सकता था।