विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024 पर लाना है Mahindra XUV 3XO का बेस वेरिएंट MX1, 2 लाख Down Payment के बाद जाएगी 10859 रुपये की EMI

Published: Sun, 20 Oct 2024 07:00 PM (IST)

Car Finance Plan Mahindra की ओर से Compact SUV सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अगर आप ...और पढ़ें

महिंद्रा की XUV 3XO के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।
महिंद्रा की XUV 3XO के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।

HighLights

  1. Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX1 की एक्‍स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये है
  2. दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद हर महीने देने होंगे 10859 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को Compact SUV Segment में ऑफर किया जाता है। Diwali 2024 के मौके पर अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट MX1 को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO MX1 Price

Mahindra की ओर से XUV 3XO के बेस वेरिएंट के तौर पर MX1 को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 7.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 7.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। एसयूवी को खरीदने के लिए 54530 रुपये आरटीओ, 41424 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके बाद एसयूवी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 874954 रुपये (XUV 3XO on road price) हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio का Classic Boss Edition लॉन्च, एक्सेसरी पैक के साथ मिलेगा नया ब्लैक थीम

2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट MX1 को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 674954 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 674954 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10859 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी एसयूवी

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 674954 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10859 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XUV 3XO के MX1 वेरिएंट के लिए करीब 2.37 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 1112189 लाख रुपये देंगे।

किनसे होता है मुकाबला

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Renault Kiger, Nissan Magnite, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- क्‍या है लाखों रुपये के Discount Offers की सच्‍चाई, ग्राहक या कंपनी किसे होगा असली फायदा, पढ़ें पूरी खबर