विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामान्‍य पेट्रोल में E20 तो XP 95 में कितना फीसदी होता है Ethanol, पढ़ें पूरी खबर

Published: Mon, 27 Jul 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

भारत में बीते कुछ समय से पेट्रोल को लेकर काफी विवाद चल रहा है। ऐसे में कई लोग अपने वाहन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बीते कुछ हफ्तों से पेट्रोल को लेकर काफी ज्‍यादा चर्चा की जा रही है। जिसमें Ethanol, E20 का काफी योगदान है। जैसे ही यह चर्चा शुरू हुई कि ई20 ईंधन से माइलेज कम हो रही है और यह पुराने वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है तभी कई लोग अपने वाहन में XP 95 जैसे प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग कर रहे हैं। क्‍या सामान्‍य पेट्रोल की तरह XP 95 में भी ईथेनॉल का उपयोग होता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

सामान्‍य पेट्रोल में 20 फीसदी Ethanol

भारत में जिस भी वाहन में सामान्‍य पेट्रोल का उपयोग किया जा रहा है उसमें 20 फीसदी ईथेनॉल का उपयोग किया जा रहा है। इस तरह के पेट्रोल में 20 फीसदी ईथेनॉल और 80 फीसदी शुद्ध पेट्रोल होता है।

XP 95 में है Ethanol?

तेल कंपनियों की ओर से सामान्‍य पेट्रोल के साथ ही प्रीमियम पेट्रोल को भी ऑफर किया जाता है। जिसमें XP 95 भी शामिल है। सरकार की ओर से एक्‍सपी 95 पेट्रोल में भी ईथेनॉल का उपयोग शुरू कर दिया है। अप्रैल 2026 से एक्‍सपी 95 पेट्रोल में भी 20 फीसदी ईथेनॉल का ही मिश्रण किया जा रहा है।

क्‍या है अंतर

अब लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि जब सामान्‍य पेट्रोल और XP 95 पेट्रोल दोनों में ही 20 फीसदी ईथेनॉल का मिश्रण किया जा रहा है तो दोनों के बीच क्‍या अंतर है?

इसका सीधा और आसान जवाब यह है कि सामान्‍य पेट्रोल का RON 91 है, जबकि XP 95 का RON 95 है। जो सामान्‍य पेट्रोल से काफी ज्‍यादा है।

क्‍या होगा फायदा

सामान्‍य पेट्रोल के मुकाबले में XP 95 में भले ही ईथेनॉल का मिश्रण किया जा रहा है, लेकिन अभी भी यह RON 95 के कारण इंजन की शक्ति को बढ़ाकर त्‍वरण को बढ़ाता है। जिससे पेट्रोल ज्‍यादा अच्‍छी तरह से जलता है और इससे कम हानिका‍रक उत्‍सर्जन होता है। इसके कारण इंजन ज्‍यादा साफ रहता है और जंग लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- E20 Petrol में मिलावट पर सख्‍त हुई पेट्रोलियम कंपनी, 3651 पंपों पर हुई शुद्धता की जांच, क्‍या आया नतीजा