गलत इंजन ऑयल खराब कर सकता है आपकी गाड़ी, ठीक करवाने में होगा बड़ा खर्चा, कैसे रखें सुरक्षित
किसी भी वाहन को सुरक्षित चलाने के लिए सही तरह के इंजन ऑयल का उपयोग काफी जरूरी होता है। ऐसा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर रोज हजारों की संख्या में वाहन खराब हो जाते हैं। इनके खराब होने का प्रमुख कारण लापरवाही होता है। कई लोग पैसे बचाने के लिए अपने वाहन में गलत इंजन ऑयल का उपयोग करते हैं। जिस कारण लंबे समय में वाहन में कई तरह की खराबी आ जाती हैं। अगर आपकी गाड़ी में भी गलत इंजन ऑयल का उपयोग होता है तो किस तरह के संकेत गाड़ी देती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
माइलेज होती है कम
अगर गाड़ी में गलत इंजन ऑयल का उपयोग किया जाता है और लंबे समय तक यह लापरवाही की जाती है तो इससे माइलेज कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गलत इंजन ऑयल के कारण इंजन के पार्ट्स को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है और इसमें ज्यादा ईंधन की खपत होने लगती है।
ज्यादा धुआं निकलना
अगर आपकी गाड़ी सामान्य से ज्यादा धुआं दे रही है तो भी इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि इसका एक कारण गलत इंजन ऑयल का उपयोग करना भी हो सकता है। ऐसा तब होता है जब गलत इंजन ऑयल का उपयोग किया जाता है और वह कंबशन चैंबर में चला जाता है। जिससे गाड़ी सामान्य से ज्यादा धुआं देने लगती है।
इंजन ऑयल का स्तर कम होना
जब गाड़ी में गलत इंजन ऑयल का उपयोग लंबे समय तक किया जाता है तो इंजन ही इस तरह के ऑयल को उपयोग करने लगता है। जिस कारण इंजन ऑयल का स्तर बार बार कम होने लगता है। जिस कारण इंजन ऑयल को बार बार टॉप-अप करने की जरुरत पड़ती है।
क्या है उपाय
गलत इंजन ऑयल के उपयोग की जगह गाड़ी में सही इंजन ऑयल का उपयोग करना काफी जरूरी होता है। अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। लेकिन गाड़ी के साथ जो मैनुअल दी जाती है, उसमें यह जानकारी दी जाती है कि उस गाड़ी में किस ग्रेड के इंजन ऑयल का उपयोग किया जाना चाहिए। इसलिए मैनुअल से जानकारी लेकर ही अपनी गाड़ी के लिए सबसे उपयुक्त इंजन ऑयल को खरीदकर उपयोग करना चाहिए।
