विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्‍यों बड़े परिवार के लिए बेहतर विकल्‍प है Kia Carens Clavis? जानें 5 बड़ी बातें

Published: Sun, 16 Aug 2026 11:59 AM (IST)

वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में एमपीवी सेगमेंट में Kia Carens Clavis को ऑफर किया जाता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Kia Carens Clavis को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली यह गाड़ी किस तरह से सामान्‍य परिवार के साथ ही बड़े परिवार के लिए भी एक बेहतर विकल्‍प साबित हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Carens Clavis jagran 21220

मिलती है र्प्‍याप्‍त जगह

किआ की ओर से कैरेंस क्‍लाविस को छह और सात सीटों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। अगर सात सदस्‍यों के साथ सफर करना हो तो उसमें भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। इस गाड़ी की तीसरी रो में भी व्‍यस्‍क बैठकर सफर कर सकते हैं। हर व्‍यक्ति को अपनी सीट पर पूरी जगह मिलती है। जिससे छोटे के साथ ही लंबे सफर भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। साथ ही सामान रखने के लिए 216 से 260 लीटर की जगह मिलती है जो तीसरी रो फोल्‍ड करने पर और ज्‍यादा हो जाती है।

kia carens clavis jagran 21158

मिलते हैं फीचर्स

बाजार में एमपीवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली कैरेंस क्‍लाविस में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी में एलईडी हेडलाइट और कनेक्‍टिड एलईडी डीआरएल के साथ ही अलॉय व्‍हील्‍स, एंबिएंट लाइट, अच्‍छा ऑडियो सिस्‍टम, फ्रंट में वेंटिलेटिड सीट, वायरलैस चार्जर, एयर प्‍यूरीफायर, सनरूफ के साथ ही तीनों रो में एसी वेंट्स और यूएसबी पोर्ट्स को दिया जाता है।

kia carens clavis jagran 21164

इंजन में विकल्‍प

निर्माता की ओर से इस एमपीवी को कई इंजन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। जिससे हर व्‍यक्ति अपनी जरुरत के मुताबिक और बजट में रहते हुए आसानी से इंजन और ट्रांसमिशन का चुनाव कर सकता है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्‍प के साथ ही मैनुअल, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

Kia Carens Clavis jagran 21220

अच्‍छी ग्राउंड क्लियरेंस

किआ कैरेंस क्‍लाविस को अच्‍छी ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को 195 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस के साथ लाया जाता है। जिससे इसको किसी भी अच्‍छी सड़क के साथ ही खराब और गढ्डे वाली सड़कों पर भी बिना परेशानी चलाया जा सकता है।

kia carens clavis jagran 21163

कितनी है कीमत

किआ की ओर से कैरेंस क्‍लाविस को 11.23 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 21.67 लाख रुपये है। जिससे Maruti Ertiga, Toyota Rumion के मुकाबले यह एसयूवी ज्‍यादा फीचर्स, ज्‍यादा जगह, ज्‍यादा सुरक्षा, ज्‍यादा इंजन ऑप्‍शन ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?