विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS की ये सस्ती मोटरसाइकिल डेली यूज के लिए है बेस्ट, 74kmpl का माइलेज और कीमत सिर्फ 58,850 रुपए

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:29 PM (IST)

TVS Radeon Specs: TVS Radeon एक सस्ती और बेहतरीन माइलेज देने वाली कम्यूटर बाइक है जो अच्छे फीचर्स, लंबी सीट और बेहतरीन माइलेज के साथ आती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। डेली कम्यूटिंग के लिए बाइड डिसाइड करना, सबसे बड़ा टास्क होता है क्योंकि भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इतने सारी बाइक्स मौजूद हैं कि किसी एक को सिलेक्ट करना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए हम आपको यहां एक ऐसी बाइक के बारे में बताने वाले हैं जो सस्ती होने के साथ-साथ माइलेज में भी बहुत आगे है। हम बात कर रहे हैं TVS Radeon की।

बाइक के डाइमेंशन

इश बाइक की लंबाई 2025mm, चौड़ाई 705mm और ऊंचाई 1080mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm और सीट हाइट 780mm है। ड्रम वेरिएंट का कर्ब वेट 113 किलो और डिस्क वेरिएंट का वजन 115 किलोग्राम है। इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल का फ्यूल टैंक 10 लीटर है।

सस्पेंशन ब्रेक्स और टायर्स

आगे का सस्पेंशन टेलीस्कोपिक ऑयल डैंपड है और पीछे के सस्पेंशन में 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। फ्रंट ब्रेक में वेकिएंट के मुताबिक 130mm का ड्रम या 240mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। वहीं, रियर ब्रेक में सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉज के साथ 110mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं और आगे-पीछे दोनों टायर्स ट्यूबलेस हैं।

फीचर्स और कंफर्ट

इस बाइक में एनालॉग या डिगी/डिस्क वेरिएंट पर डिजिटल-एनालॉग मल्टी-फंक्शनल क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा, कंफर्ट के लिए एक्ट्रा लंबी कुशन वाली सिंगल-पीस सीट दी गई है जिसे सबसे बड़ी कुशन सीट कहा गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो पीछे के पैडल से दोनों ब्रेक एक साथ लगाती है।

बता दें कि चुनिंदा वेरिएंट्स में USB चार्जिंग पोर्ट, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और कैरियर यूटिलिटी वाला ग्रैब रेल मिलता है।

इंजन और पावर

इस बाइक में 109.7cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 7,350pm पर 8.08 से 8.19 PS का पावर और 4,500rpm पर 8.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फ्यूल डिलीवरी के लिए ETFI (Eco-Thrust Fuel Injection) और एमिशन स्टैंडर्ड के लिए BS6 फेज-2 दिया गया है। इस बाइक का माइलेज 73.68kmpl (ARAI) है।

ट्रांसमिशन के लिए इसमें ऑल-अप शिफ्ट पैटर्न के साथ 4-स्पीड कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स, वेट मल्टी-प्लेट क्लच और किक-सेल्फ स्टार्ट दोनों विकल्प मिलते हैं।

कितनी है कीमत?

Variant Ex-Showroom Price (Delhi) Key Features
All Black Edition ₹58,850 Drum brakes, analogue cluster, all-black styling
Base Edition ₹65,850 Drum brakes, standard graphics
Digi Cluster Edition Drum ₹78,350 Drum brakes, reverse LCD digital cluster
Digi Cluster Edition Disc ₹80,600 Front disc brake, reverse LCD digital cluster

यह भी पढ़ें- Honda ने लॉन्च किया नया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145 किमी की रेंज और कीलेस स्टार्ट जैसे कई फीचर्स