विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर घर लाएं TVS का ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर; 158km की रेंज, 68kmph की टॉप स्पीड और 6 कलर ऑप्शन

Published: Sat, 03 Oct 2026 05:30 PM (IST)

Daily Use Electric Scooter: अगर दीवाली पर आप लंबी रेंज और बजट में आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुकी है और ऐसे में लोग त्योहारों के मौके पर नई-नई गाड़ियां भी खरीदते हैं। अगर आप भी अपने घर के कामों में इस्तेमाल के लिए, रोज ऑफिस आने-जाने के लिए बजट के अंदर आने वाली और लंबी रेज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो हम आपको एक बेहतरीन विकल्प के बारे में बताने वाले हैं।

बैटरी रेंज और चार्जिंग

हम बात कर रहे हैं TVS Orbiter V2 की, इसमें 3.1kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट है। वहीं, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्जिंग में 158 किमी तक की रेंज (IDC) देती है। चार्जिंग की बात करें तो इस स्कूटर के साथ मिलने वाले पोर्टेबल चार्जर से 0 से 80% तक चार्ज होने में 4 घंटे 10 मिनट का समय लगता है और इसका चार्जर आउटपुट 650W का है।

मोटर और परफॉर्समेंस

TVS Orbiter V2 में BLDC हब मोटर दी गई है और इसकी अधिकतम पावर 2.5 किलोवाट है और ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 68kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है। वहीं, 0 से 40 की स्पीड तक पहुंचने में सिर्फ 6.8 सेकंड का समय लगता है। इसमें Eco और City मोड के साथ-साथ पार्किंग और रिवर्स असिस्ट के लिए एक खोस मोड भी मिलता है।

सस्पेंशन और ब्रेक

इस स्कूटर के आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिया गया है जबकि पीछे की तरफ ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं जो कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आते हैं। इसमें आगे 14-इंच का अलॉय व्हील और पीछे 12-इंच का पहिया दिया गया है और इसके दोनों ही टायर ट्यूबलेस हैं।

कैसे हैं फीचर्स?

इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है जो TVS SmartXonnect ऐप सपोर्ट के साथ आता है और इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल व SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ऑटो हिल होल्ड, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश/फॉल अलर्ट, जियो फेंसिंग और टोइंग अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है।

कलर ऑप्शन और कीमत

राइडर के आराम के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स और फॉर्वरेड पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Neon Sunburst, Stratos Blue, Martian Copper, Cosmic Titanium, Stellar Silver और Lunar Grey कलर में आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- डेली ट्रैवल के लिए परफेक्ट है Komaki का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 322 किमी की रेंज और कीमत 1 लाख से कम