विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली यूज के लिए TVS iQube या Bajaj Chetak कौन है बेस्ट, किसमें मिलेगी 212 किमी की रेंज और ज्यादा फीचर्स

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:28 PM (IST)

Tvs iQube ST vs Bajaj Chetak: यह दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी बेहतरीन डिजाइन, बैटरी और रेंज और किफायती कीमत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल खरीदते समय लोग डिजाइन, बैटरी, रेंज और चार्जिंग में लगने वाला टाइम जरूर चेक करते हैं। देश में पेट्रोली की बढ़ती कीमतों के बाद से अब लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तरफ जा रहे हैं जो रोजाना का सफर कम खर्च में कराए और जिसकी रेंज भी लंबी हो जिससे बार-बार चार्जिंग की झंझट न हो। इसके लिए Tvs iQube और Bajaj Chetak दोनों ही बजट में आने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं जो लोगों को काफी पसंद आती है। अगर आप इन दोनों को लेकर कंफ्यूज हैं कि किसे खरीदना बेहतर होगा तो यहां हम आपको दोनों के बीच का एक-एक अंतर बताने वाले हैं।

डिजाइन में कितना है अंतर?

TVS iQube ST: इसमें कंपोजिट या प्लास्टिक बॉडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक चौड़ा और फ्लैट फ्लोरबोर्ड मिलता है और कई कनेक्टेड फीचर्स के साथ 7-इंच का TFT टचस्क्रीन दिया गया है। इसकी अंडर-सीटर स्टोरेज लगबग 30-32 लीटर है।

Bajaj Chetak: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर एक आइकॉनिक ऑल-मेटल बॉडी मिलती है जो स्क्रैच से बचाती है और मानसून का सामना भी अच्छे से करती है। इसमें नेविगेशन के साथ 5.5 इंच का TFT/LCD डिस्प्ले दिया गया है और 35 लीटर का बड़ा बूट मिलता है जिसमें फुल-फेस हेलमेट आसानी से आ जाता है।

tvs vs bajaj design

Design Feature TVS iQube ST Bajaj Chetak
Styling Language Modern, sharp, and futuristic Classic, retro, and vintage
Body Material Lightweight composite and plastic panels Premium, heavy-duty all-metal body
Floorboard Wide and flat (good for carrying bags or large items) Curved step-through design (less flat-cargo space)
Length & Wheelbase Shorter length (1,301 mm wheelbase) Longer stance (1,914 mm total length, 1,355 mm wheelbase)
Under-seat Storage 30 to 32 liters (shallower design) 35 liters (deeper, easily fits a helmet)
Extra Storage Minimal front compartment Front apron cubbyhole
Ground Clearance 157 mm 168 mm
Lighting Full LED headlamp and tail lamp Full LED headlamp with horseshoe-shaped DRL
Display Console Large 7-inch TFT touchscreen Up to 5.4-inch TFT touchscreen (variant dependent)

परफॉर्मेंस और राइड डायनेमिक्स

इसमें 4.4kW तक की मोटर दी गई है जो 33nm का टॉर्क जनरेट करती है और लगभग 4.2 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप-स्पीड 75-82kmph है। राइड क्वालिटी काफी सॉफ्ट और कंफर्टेबल है। वहीं, Bajaj Chetak में मिड-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो स्मूथ एक्सीलरेशन और 70-80kmph की स्पीड देती है। इसमें स्टील मेटल बॉडी मिलती है और इसके साथ लीडिंग-लिंक फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है।

बैटरी और रेंज का अंतर

TVS iQube ST में 5.3kWh की बैटरी पैक दी गई है जिसका क्लेम्ड IDC रेंज 212 किमी तक है तो वहीं Bajaj Chetak में 3.0 से 3.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 131-153 किमी तक है। Bajaj Chetak C25, C30 और C35 वेरिएंट्स में आती है जिनकी रेंज 113 किमी से 153 किमी तक दी गई है।

Feature TVS iQube ST Bajaj Chetak (Top/3.5 kWh Series)
Battery Capacity 5.3 kWh 3.5 kWh
Battery Type Lithium-ion Lithium-ion
Claimed Range (IDC) 212 km 153 km
Charging Time (0-80%) ~4 hours 18 minutes ~3 hours
Warranty 3 years / 50,000 km 3 years / 50,000 km

फीचर्स का अंतर

TVS iQube ST: इसमें 7-इंच का TFT कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 5-वे जॉयस्टिक मिलता है। TVS iQube ST में SmartXonnect के जरिए 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और OTA अपडेट्स मिलते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

tvs vs bajaj features

Bajaj Chetak: इसमें कलर LCD या 5-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ऑप्शनल ग्लोव और रेन मोड्स मिलते हैं। कॉल/SMS अलर्ट और नेविगेशन के लिए Chetak ऐप के साथ ब्लूटूख कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें रिवर्स असिस्ट मोड, कीलेस एक्सेस, सेल्फ-कैंसलिंग इंडिकेटर्स और गाइड मी होम लैंप दिए गए हैं।

bajaj chetak console

Feature / Specification TVS iQube ST (5.3 kWh) Bajaj Chetak (Top Variant / 3501)
Battery Capacity 5.3 kWh 3.5 kWh
Claimed Range (IDC) Up to 212 km Up to 153 km
Top Speed 82 km/h 73 km/h
Charging Time (0-80%) ~4 hours 18 minutes ~3 hours
Body Construction Rigid composite / high-grade panels All-metal body
Instrument Console Large touchscreen TFT with connected tech 5.4-inch / 5.5-inch TFT touchscreen with navigation
Under-seat Storage ~30–32 litres 35 litres
Brakes Front Disc, Rear Drum Front Disc (on top trims), Rear Drum
Connected Features Smart Xonnect with 100+ features 360-degree app, geo-fencing, remote immobilization

कीमत का अंतर

ब्रांड एवं मॉडल (Model) वेरिएंट (Variant) बैटरी क्षमता (Battery) ड्राइविंग रेंज (Range) टॉप स्पीड (Top Speed) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) ऑन-रोड कीमत (Delhi/Noida)
TVS iQube ST 3.04 kWh 3.04 kWh ~100 km - ₹1,65,555 – ₹1,66,290 ₹1,72,421
  ST 5.01 / 5.3 kWh (Top) 5.01 / 5.3 kWh 150–212 km 82 km/h ₹1,85,373 – ₹1,86,108 ₹1,91,955
Bajaj Chetak Chetak C2501 2.5 kWh 113 km 55–60 km/h ₹91,504 – ₹1,04,802 -
  Chetak 3001 3.0 kWh 127 km 63–70 km/h ₹99,500 – ₹1,19,270 -
  Chetak 3503 3.5 kWh 151–155 km 63–70 km/h ₹1,09,000 – ₹1,29,157 -
  Chetak 3502 3.5 kWh 153 km 73–80 km/h ₹1,22,000 – ₹1,44,939 -
  Chetak 3501 3.5 kWh 153 km 73–80 km/h ₹1,34,000 – ₹1,57,140 -

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak vs Ather Konarc: रोजाना की सिटि राइड के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है परफेक्ट!