विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Chetak vs Ather Konarc: रोजाना की सिटि राइड के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है परफेक्ट!

Published: Tue, 01 Sep 2026 02:27 PM (IST)

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: ये दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली यूज के लिए बेस्ट जो आधुनिक फीचर्स और अलग-अलग बजट विकल्प के साथ आती हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ather ने हाल ही में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc को लॉन्च किया है। Ather के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Bajaj Chetak C3501 से है। अगर आप रोजाना की सिटी राइड के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्लानिंग कर रहे हैं और इन दोनों के बीच कंफ्यूज हैं तो यहां हम दोनों की तुलना करके बताएंगे कि कौन सा स्कूटर आपके लिए सही रहेगा।

Ather Konarc: बैटरी और रेंज

Ather Konarc ब्रांड के EL प्लैटफॉर्म पर आधारित पहला स्कूटर है। यह फिलहाल तीन बैटरी पैक के साथ आता है- 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh जो 100 किमी, 125 किमी और 161 किमी की क्लेम्ड रेंज (IDC) देता है। इसमें 200 किमी की रेंज वाला एक वेरिएंट भी है जिसकी बैटरी की जानकारियां अभी आना बाकी है और इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

ब्रेकिंग सिस्टम और व्हील्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। बड़े ट्रैवल और बड़े फ्रंट व्हील के मिलने से यह उम्मीद की जाती है कि स्कू़टर खराब पर आसानी से चल सकेगा। ब्रेकिंग की बात करें तो इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और पीछे CBS के साथ 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है। हालांकि, बेस S वेरिएंट में दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक सेटअप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Honda लॉन्च करेगा नया 'UC3' इलेक्ट्रिक स्कूटर, 122 किमी की रेंज के साथ मिलेगें कई स्मार्ट फीचर्स

फीचर्स और डिस्प्ले

फीचर्स की बात करें तो Konarc S 125 किमी और S 161 किमी में 7-इंच का LCD कंसोल मिलता है जबकि S 100 किमी में 4-इंच की यूनिट दी गई है। Konarc S 125 किमी और S 161 किमी वेरिएंट एशरस्टैक प्रो से भी लैस है जो म्यूजिक कंट्रोल, ओवर-ए एयर सॉफ्टवेयर अपडेट, रिवर्स मोड, हिल-होल्ड, फाइंड माय स्कूटर और कई सारे कनेक्टेड फीचर्स जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा, इसमें 31 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज और एप्रन पर 2 लीटर का कबी होल शामिल है।

बैटरी रेंज और डिजाइन: Bajaj Chetak

Bajaj Chetak को सर्कुलर बॉडी पैनल के साथ एक नियो-रेट्रो डिजाइन मिलता है जो इसे एक प्रीमियम और फैमिली-फ्रेंडली लुक देता है। इसमें फुल-LED लाइटिंग और 35 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज स्पेस भी मिलती है। साथ ही, एप्रन पर 5-लीटर का क्लोज्ड ग्लोवबॉक्स दिया गया है जो इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।

Chetak C3501 में 3.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो 153 किमी की रेंज का दावा करती है और इसकी टॉप-स्पीड 80kmph है।

ब्रेकिंग सिस्टम फीचर्स और कनेक्टिविटी

इसके फ्रंट में 200mm की डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए CBS भी मिलता है। इस स्कूटर में टच-सेंसर्ड TFT कंसोल, कॉल/SMS अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, नेविगेशन और डॉक्यूमेंट स्टोरेज की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें 2 राइडिंग मोड्स मिलते हैं- Eco और Sports और इसमें एक रिवर्स मोड भी है।

कीमत का अंतर

Ather Konarc के S 100 वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपए है जबकि इसके मुकाबले Chetak C3503 की कीमत 1,24,157 रुपए है। Ather Konarc S 125 की कीमत 1,21,999 रुपए है Bajaj Chetak C3502 की कीमत 1,36,939 रुपए है। इसके अलावा, Ather Konarc S 161 वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपए है तो वहीं Bajaj Chetak C3501 की कीमत 1,52,140 रुपए है।

फ़ीचर (Feature) Ather Konarc Bajaj Chetak C3501
डिजाइन व लुक (Design & Style) EL प्लेटफॉर्म आधारित मॉडर्न डिजाइन सर्कुलर बॉडी पैनल के साथ नियो-रेट्रो, प्रीमियम लुक
बैटरी विकल्प (Battery Options) 2.1 kWh, 2.7 kWh, 3.5 kWh 3.5 kWh
क्लेम्ड रेंज (Claimed Range - IDC)
  • 2.1 kWh: 100 किमी
  • 2.7 kWh: 125 किमी
  • 3.5 kWh: 161 किमी
153 किमी
व्हील साइज (Wheel Size) आगे 14-इंच, पीछे 12-इंच विवरण उपलब्ध नहीं
ब्रेकिंग सिस्टम (Braking System) फ्रंट 220mm डिस्क / रियर 130mm ड्रम (CBS के साथ)
(बेस S वेरिएंट में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक)
फ्रंट 200mm डिस्क / रियर 130mm ड्रम (CBS के साथ)
डिसप्ले (Display)
  • S 100: 4-इंच LCD
  • S 125/161: 7-इंच LCD
टच-सेंसर्ड TFT कंसोल
प्रमुख फीचर्स (Key Features) AtherStack Pro (म्यूजिक कंट्रोल, OTA अपडेट्स, रिवर्स मोड, हिल-होल्ड, फाइंड माय स्कूटर) 2 राइड मोड्स (Eco/Sports), रिवर्स मोड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट
स्टोरेज स्पेस (Storage Space) 31 लीटर (अंडरसीट) + 2 लीटर (एप्रन कबी होल) 35 लीटर (अंडरसीट) + 5 लीटर (एप्रन क्लोज्ड ग्लोवबॉक्स)
कीमत (Price Range)
  • S 100: ₹99,999
  • S 125: ₹1,21,999
  • S 161: ₹1,44,999
  • C3503: ₹1,24,157
  • C3502: ₹1,36,939
  • C3501: ₹1,52,140

नोट: यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम में हैं।

यह भी पढ़ें- Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, मिलेगी 200 किमी की रेंज और राइडिंग मोड्स जैसे कई फीचर्स