विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toyota Innova Crysta के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, पांच लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Mon, 21 Jul 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan भारतीय बाजार में Toyota की ओर से एमपीवी के तौर पर Toyota Innova Crysta को ऑफर किया ...और पढ़ें

Toyota Innova Crysta के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI
Toyota Innova Crysta के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI

HighLights

  1. Toyota की ओर से किया जाता है Innova Crysta को ऑफर
  2. एमपीवी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है यह एमपीवी
  3. पांच लाख Down Payment के बाद जाएगी 30431 की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में एमपीवी सेगमेंट में Toyota Innova Crysta को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की इस गाड़ी को सिर्फ डीजल इंजन के विकल्‍प के साथ ही लाया जाता है। अगर आप इसको डीजल इंजन के साथ बेस वेरिएंट 2.4 GX 7 Str के साथ खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पांच लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Toyota Innova Crysta 2.4 GX 7 Str Price

Toyota की ओर से Innova Crysta के बेस वेरिएंट के तौर पर 2.4 GX 7 Str को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Toyota Innova Crysta 2.4 GX 7 Str Price) कीमत 19.99 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 2.50 लाख रुपये आरटीओ और करीब 1.02 लाख रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस एमपीवी के लिए फास्‍टैग, टीसीएस और अन्‍य चार्ज के तौर पर 40 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद Toyota Innova Crysta 2.4 GX 7 Str on road price करीब 23.91 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

पांच लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट 2.4 GX 7 Str को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में पांच लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 18.91 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 18.91 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 30431 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 18.91 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 30431 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Toyota Innova Crysta 2.4 GX 7 Str के लिए करीब 6.64 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 30.56 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Toyota की ओर से Innova Crysta को कंपनी की ओर से एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Kia Carens जैसी बजट एमपीवी कारों के साथ होता है।