विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Glanza Vs Hyundai i20: कौन-सी प्रीमियम हैचबैक है बेस्ट, किसे खरीदना होगा किफायती?

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:57 PM (IST)

2026 Toyota Glanza Facelift Vs Hyundai i20: नई 2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट और हुंडई i20 दोनों ही बेहतरीन प्रीमियम हैचबैक हैं।

2026 Toyota Glanza Facelift Vs Hyundai i20

2026 Toyota Glanza Facelift Vs Hyundai i20

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में हैचबैक सेगमेंट में कई ऑप्शन हो गए हैं। इसमें हाल ही में लॉन्च हुई Toyota Glanza Facelift भी है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai i20 के साथ देखने के लिए मिलने वाला है। नई टोयोटा ग्लैंजा में नया फ्रंट डिजाइन, कई अतिरिक्त फीचर्स और एक नया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। दूसरी तरफ, हुंडई i20 अपने शानदार और बेहतरीन फीचर्स से लोगों को आकर्षित करती आई है। आइए विस्तार में जानते हैं कि दोनों (2026 Toyota Glanza Facelift Vs Hyundai i20) में कौन-सी प्रीमियम हैचबैक बैस्ट है?

Toyota Glanza Vs Hyundai i20: कीमत

मॉडल शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) टॉप वेरिएंट की कीमत (एक्स-शोरूम)
Hyundai i20 6.00 लाख रुपये 10.68 लाख रुपये
2026 Toyota Glanza Facelift 6.99 लाख रुपये 10.98 लाख रुपये

हुंडई i20 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। यह बेस ग्लैंजा से 99,000 रुपये सस्ती है। वहीं, 2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होकर 10.98 लाख रुपये तक जाती है। ग्लैंजा को कुल पांच वेरिएंट्स E, S, G, V और V(O) में ऑफर किया जा रहा है। इसमें से S और G वेरिएंट में मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स के साथ CNG का ऑप्शन ऑफर किया जा रहा है।

Toyota Glanza Vs Hyundai i20: डाइमेंशन और स्पेस

डाइमेंशन 2026 Toyota Glanza Facelift Hyundai i20
लंबाई 3990 मिलीमीटर 3995 मिलीमीटर
चौड़ाई 1745 मिलीमीटर 1775 मिलीमीटर
ऊंचाई 1530 मिलीमीटर 1505 मिलीमीटर
व्हीलबेस 2520 मिलीमीटर 2580 मिलीमीटर

साइज के मामले में Hyundai i20 नई Glanza से थोड़ी बड़ी है। i20 लंबाई में ग्लैंजा से 5 मिलीमीटर ज्यादा है। साथ ही चौड़ाई में भी 30 मिलीमीटर अधिक चौड़ी है और व्हीलबेस में भी ग्लैजा से ज्यादा है। हालांकि, ऊंचाई में ग्लैंजा 25 मिलीमीटर अधिक ऊंची है।

Toyota Glanza Vs Hyundai i20: कलर ऑप्शन

ग्लैंजा को कैफे व्हाइट, एंटिसिंग सिल्वर और गेमिंग ग्रे जैसे न्यूट्रल कलर के साथ स्पोर्टिन रेड और इंस्टा ब्लू कलर ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है। वहीं, हुंडई i20 में एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइटन ग्रे मैट, फियरी रेड, टाइटेनियम ब्लैक, ब्लूइश ब्लैक और स्टारी नाइट जैसे कलर मिलते हैं।

Toyota Glanza Vs Hyundai i20: इंटीरियर

फीचर्स 2026 Toyota Glanza Facelift Hyundai i20
LED हेडलैंप्स हाँ (प्रोजेक्टर) हाँ (रिफ्लेक्टर)
LED DRLs हाँ हाँ
फॉग लैंप्स हाँ (LED) नहीं
अलॉय व्हील्स 16-इंच डुअल-टोन 16-इंच डायमंड-कट
रियर स्किड प्लेट नहीं हाँ (सिल्वर)
एम्बिएंट लाइटिंग नहीं हाँ (ब्लू)
सनरूफ नहीं हाँ (सिंगल-पेन)
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट हाँ (9-इंच) हाँ (10.25-इंच)
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले हाँ हाँ (एडाप्टर के जरिए)
क्रूज कंट्रोल हाँ (अडैप्टिव) हाँ
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग (TFT MID के साथ) सेमी-डिजिटल
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स हाँ नहीं
वायरलेस फोन चार्जर हाँ हाँ
हेड-अप डिस्प्ले हाँ नहीं
साउंड सिस्टम 6-स्पीकर क्लैरियन 7-स्पीकर बोस
ड्राइव मोड्स नहीं हाँ (नॉर्मल, स्पोर्ट्स)
ADAS हाँ (लेवल 2, 16 फंक्शन के साथ) नहीं
6 एयरबैग्स, ESC, हिल होल्ड असिस्ट हाँ हाँ
पार्किंग कैमरा हाँ (360-डिग्री) हाँ (केवल रियर व्यू)
डैशकैम नहीं हाँ
नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट में अब 9-इंच की टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और 6-स्पीकर क्लैरियन साउंड सिस्टम भी दिया गया है। हुंडई i20 में बड़ी 10.25-इंच की टचस्क्रीन, एक सनरूफ, ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, ड्राइव मोड्स (नॉर्मल, स्पोर्ट्स), 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और एक डैशकैम भी दिया गया है। सेफ्टी के मामले में दोनों में ही छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर मिलता है।

Toyota Glanza Vs Hyundai i20: इंजन

स्पेसिफिकेशन 2026 Toyota Glanza Facelift Hyundai i20
इंजन
1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
पावर (Power)
पेट्रोल: 83 PS
CNG: 70 PS
मैनुअल (MT): 83 PS
ऑटोमैटिक (CVT): 88 PS
टॉर्क (Torque)
पेट्रोल: 112 Nm
CNG: 102 Nm
115 Nm
ट्रांसमिशन (गियरबॉक्स)
5-स्पीड मैनुअल (MT) / 5-स्पीड AMT
(पेट्रोल और CNG दोनों में)
5-स्पीड मैनुअल (MT) / CVT
माइलेज (ARAI क्लेम्ड)
पेट्रोल: 23.80 किमी/लीटर (MT) / 24.77 किमी/लीटर (AMT)
CNG: 33.61 किमी/किग्रा (MT) / 34.47 किमी/किग्रा (AMT)
-

2026 ग्लैंजा फेसलिफ्ट में नया 1.2-लीटर जेड-सीरीज नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल दिया गया है। यह पेट्रोल मोड में 83 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल पर 23.80 kmpl और AMT पर 24.77 kmpl का माइलेज मिलता है। इसका सीएनजी वेरिएंट 70 PS की पावर और 102 Nm टॉर्क के साथ मैनुअल पर 33.61 किमी/किग्रा और एएमटी पर 34.47 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज देता है। वहीं, हुंडई i20 में 1.2-लीटर का चार-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 115 Nm टॉर्क के साथ मैनुअल में 83 PS और सीवीटी में 88 PS की पावर मिलती है।

यह भी पढ़ें- Toyota Glanza Facelift के किस वेरिएंट में मिलता है ऑटोमैटिक, किसती कितनी है कीमत?