Ola से लेकर Bajaj तक; देश के 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, 179 किमी की रेंज और कीमत 64,990 से शुरू
Affordable Electric Scooter: क्या आप भी कम कीमत में ज्यादा रेंज के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड अब भारत में भी काफी तेजी से बढ़ रही है और लोग अब ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं जिनकी कीमत कम हो और रेंज भी अच्छी हो। अगर आप भी किसी ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो यहां हम आपको 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
Kinetic Green E-Luna
यह रोजाना इस्तेमाल और हल्के कम्यूटर/सामान ढोने के लिए देश का सबसे किफायती और मजबूत इलेक्ट्रिक ऑप्शन है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 110 किमी की रेंज (IDC) देता है। इसके अलावा, इसकी टॉप-स्पीड 50kmph है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपए है।
Ola S1 Z
यह Ola इलेक्ट्रिक का सबसे बजट फ्रेंडली मॉडल है जो रोजाना की सिटी राइड्स के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। इसमें 3.1kWh की बैटरी पैक मिलता है जो 179 किमी की (IDC) रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिटी राइ़़ड के साथ लॉंग राइड के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपए है।
Hero Vida VX2 Plus
यह Hero ब्रांड का बजट फ्रेंडली स्कूटर है जिसमें रिमूवेबल बैटरी का विकल्प मिलता है। रोजाना ऑफिस-कॉलेज जाने वालों को यह काफी पसंद आती है क्योंकि इसकी कीमत भी कम है और रेंज भी अच्छी है। सिंगल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 142 किमी तक की रेंज (IDC) देता और BaaS प्लान के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 64,990 रुपए से शुरू होती है।
Ampere Magnus Neo
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को साल 2026 में लॉन्च किया गया था जो रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतर और लो-मेंटेनेंस विकल्प है। इस स्कूटर की रेंज 125 किमी (IDC) है। Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 90,499 रुपए से शुरू होती है।
Bajaj Chetak C2501
Chetak, Bajaj का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कई वेरिएंट्स के साथ आता है। इसके 2.5kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज 113 किमी की है और यह 55kmph की टॉप-स्पीड तक जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपए से शुरू होती है।
