विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर, एक लीटर में 71km का सफर और कीमत 1 लाख से कम

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:30 AM (IST)

Top 5 Mileage Scooters: यहां हम आपको 1 लाख से कम में आने वाले 5 ऐसे पेट्रोल स्कूटर्स के बारे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोई भी गाड़ी खरीदते समय लोग इंजन, डिजाइन और फीचर्स के साथ-साथ माइलेज पर भी खासा जोर देते हैं। देश में पेट्रोल की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं जिसके बाद लोग ऐसी गाड़ियों की तलाश में हैं जो उनके रोजाना के सफर को कम खर्चे में पूरा कर सके। यहां हम आपको 5 बेस्ट माइलेज वाली स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जो 71kmpl तक का माइलेज देती हैं और इस लिस्ट में Yamaha, Honda, Hero और TVS के स्कूटर्स शामिल हैं।

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

लिस्ट में पहले नंबर पर है Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid जिसमें 125cc का एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक 2 वॉल्व इंजन मिलता है। यह स्कूटर 6,500rpm पर 8.5PS की पावर और 5,000rpm पर 10.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid की टॉप-स्पीड 91kmph तक है और इसका ARAI माइलेज 71.33kmpl का है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपए से लेकर 1.01 लाख रुपए तक जाती है।

वेरिएंट के मुताबिक हैलोजन या LED हेडलाइट, साथ ही LED DRL और पायलट लैंप दिए गए हैं। इसमें एनालॉग या डिजिटल/LCD/TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमें Y-Connect ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन की सुविधा मिलती है।

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

Variant Ex-Showroom Price (Delhi)
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Drum ₹80,680
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Disc ₹88,480
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Street Rally (LCD) ₹94,730
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Street Rally (TFT) ₹1,01,240

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

दूसरे नंबर पर है Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid जो 125cc के एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक 2-वॉल्व इंजन के साथ आती है। यह इंजन 6,500rpm पर 8.2PS की पावर और 5,000rpm पर 10.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। Yamaha के इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 90-95kmph तक है और इसका ARAI माइलेज 50kmpl है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 78,980 रुपए से लेकर 99,030 रुपए तक जाती है।

इसमें DRL और LED टेल लाइट के साथ LED टेल लाइट के साथ LED हेडलाइट दी गई है। इसमें डिजिटल कंसोल/कलर TFT मीटर मिलता है। साथ ही, इस स्कूटर में Yamaha Y-Connect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

Variant Key Features / Setup Ex-Showroom Price (Delhi)
Fascino 125 Fi Hybrid Drum Drum brakes, Analogue cluster, Alloy wheels ₹78,980
Fascino 125 Fi Hybrid Disc Front disc brake, Digital cluster, Alloy wheels ₹91,070
Fascino 125 Fi Hybrid S Front disc brake, Digital cluster, Bluetooth & Smart Key ₹99,030

Honda Activa 110

अगला नंबर पर Honda Activa का जिसमें 109.51cc का का 4-स्ट्रोक SI इंजन मिलता है जो 8,000rpm पर 7.99PS की पावर और 5,500rpm पर 9.05nm का टॉर्क जनरेट करता है। Honda Activa 100 की टॉप-स्पीड 85kmph है तो वहीं इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 59.5kmpl है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 77,356 से लेकर 1.08 लाख रुपए तक जाता है।

Honda Activa में हैलोजन या LED हेडलाइट वेरिएंट, बल्ब इंडिकेटक्स और LED टेललाइट दी गई है। वहीं, कुछ ट्रिम्स में Honda RoadSync के साथ एनालॉग/TFT स्क्रीन डिस्प्ले के विकल्प मिलते हैं। टॉप-वेरिएंट्स में H-Smart कीलेस ऑपरेशन और एंटी-थ्रेट सिक्योरिटी मिलती है।

honda activa 110

Variant Ex-Showroom Price (Delhi)
Activa STD (Standard) ₹76,358
Activa 25 Year Anniversary Edition ₹85,339
Activa DLX (Deluxe0) ₹87,011
Activa H-Smart ₹91,482

Hero Pleasure+ / Xtec

सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली स्कूटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर है Hero Pleasure+ / Xtec जिसमें 110.9cc का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक इंजन है जो 7,000rpm पर 8bhp की पावर और 5,500rpm पर 8.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hero Pleasure+ / Xtec का ARAI क्लेम्ड माइलेज 52.1kmpl का है तो वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,766 रुपए से लेकर 76,862 रुपए तक जाती है।

इस स्कूटर में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और लोअर ट्रिम्स में हैलोजन हेडलैंप दिया गया है। इसमें एनालॉग (LX), सेमी-डिजिटल (VX) या कॉल/SMS के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल कंसोल मिलता है। इसमें i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम दिया गया है।

Hero Pleasure+ _ Xtec

Variant Ex-Showroom Price (Noida)
Pleasure+ LX OBD2B ₹72,217
Pleasure+ VX OBD2B ₹74,451
Pleasure+ XTEC ZX OBD2B ₹78,603

TVS Jupiter 110

लिस्ट में 5वें नंबर पर है TVS Jupiter 110 जो 113.3cc के सिंगल सिलिंडर 4-स्ट्रोक इंजन के साथ आता है। यह इंजन 6,500 RPM पर 8.02 PS की पावर और 5,000 RPM पर 9.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। TVS Jupiter 110 का ARAI क्लेम्ड माइलेज 53.84kmpl है और इसमें 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 75,900 रुपए से लेकर 91,825 रुपए तक जाती है।

इसमें साइलेंट स्टार्ट और स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ TV iGO Assist दिया गया है। चुनिंदा वेरिएंट्स में टर्न-बाय-टर्न नविगेशन, वॉयस असिस्ट, कॉल/अलर्ट नोटिफिकेशन और क्रैश/फॉल अलर्ट के साथ TVS SmartXonnet मिलता है। इसमें इमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग, हजार्ड लैंप के साथ इंडिकेटर और फॉलो-मी-होम हेडलैंप दिए गए हैं।

tvs jupiter 110

Variant Ex-Showroom Price (Approx.) Key Highlights
Jupiter Drum ₹75,900 Sheet metal wheels, drum brakes, analogue cluster
Jupiter Drum Alloy ₹80,675 Alloy wheels, drum brakes, analogue cluster
Jupiter SmartXonnect Drum (Drum SXC) ₹85,175 Digital LCD cluster, Bluetooth SmartXonnect, USB charging
Jupiter SmartXonnect Disc (Disc SXC) ₹88,825 Front disc brake, digital cluster, Bluetooth, USB charging
Jupiter Dual Tone / Classic ₹91,825 Dual-tone color schemes, disc brake, top-spec features

यह भी पढ़ें- ये हैं 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल, 90 kmpl तक माइलेज और कीमत ₹1 लाख से कम