विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं 5 सबसे ज्यादा CNG माइलेज वाली SUV, मिलेगा 28 का माइलेज और कीमत 10 लाख से भी कम

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:36 PM (IST)

Top 5 CNG Mileage SUV: यहां हम आपको सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 सीएनजी एसयूवी के बारे में बताएंगे जिसमें Maruti और TATA भी शामिल हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारें लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। अगर आप भी अपने लिए एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो दमदार लुक्स के साथ-साथ आपकी जेब का भी ख्याल रखे तो CNG गाड़ियां ही सबसे बेस्ट विकल्प है। इस स्टोरी में हम आपको देश की 5 सबसे ज्यादा CNG माइलेज देने वाली SUV के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम खर्च में बेहतरीन सफर का मजा दे सके। इस लिस्ट में Maruti से लेकर Hyundai तक का नाम भी शामिल है।

TATA Punch

इस गाड़ी में 1.2 लीटर रेवाट्रॉन 3 सिलिंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह इंजन 72hp तक की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करता है। TATA Punch CNG में 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT मिलता है। इसका ARAI माइलेज 26.99km/kg है। इसके अलावा, इस गाड़ी में City और Eco ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। TATA Punch को Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है और 6 एयरबैग्स के साथ आती है।

ब्रेकिंग और कंट्रोल के लिए इसमें EBD के साथ ABS, ESC/ESP और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। TATA Punch CNG की एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपए से 10.77 लाख रुपए तक जाती है।

TATA Punch cng

Maruti Suzuki Brezza CNG

इस गाड़ी में K15C ISS, 4-सिलिंडर, DOHC इंजन दिया गया है जो CNG मोड में 86.63bhp की पावर और 121.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और फ्रंट-व्हील ड्राइव टाइप मिलता है। माइलेज की बात करें तो CNG पर इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 26.9km.kg है और इसमें 55-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम 9.40 लाख से 13.61 लाख तक जाती है।

Maruti Suzuki Brezza में कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं जिसमें ड्राइवर, फ्रंट पैसेंजर, 2 साइड और 2 कर्टेन एयरबैग शामिल हैं। इसके अलावा इस गाड़ी को BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

maruti brezza cng

Maruti Grand Vitara

Maruti Grand Vitara में K15, 4 सिलिंडर डुअलजेट इंजन दिया गया है जो CNG और पेट्रोल दोनों विकल्पों के साथ आती है। CNG मोड में यह 87bhp की पावर और 121.5nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और फ्रंट-व्हील ड्राइव विकल्प के साथ आती है। इसमें 45 लीटर का CNG टैंक दिया गया है और इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 26.6km/kg है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.04 लाख से लेकर 14.85 लाख तक है।

Maruti Grand Vitara CNG में 17-इंच के अलॉय व्हील, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं।

Maruti Grand Vitara

Hyundai Exter

Hyundai Exter में 1.2 लीटर बायो-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है जो CNG के साथ आता है। CNG मोड में चलने पर यह इंजन 68bhp की पावर और 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। Hyundai Exter CNG का ARAI क्लेम्ड माइलेज 27.1km/kg है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए से लेकर 10.13 लाख रुपए तक जाती है।

Hyundai Exter में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल एसी और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं।

Hyundai Exter cng

Maruti Suzuki Fronx

इस लिस्ट में टॉप पर है Maruti Suzuki Fronx जो 1197cc के 4-सिलिंडर इंजन के साथ आती है। यह इंजन 76.43bhp की पावर और 98.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और फ्रंट व्हील ड्राइव टाइप मिलता है। Maruti Fronx का ARAI क्लेम्ड CNG माइलेज 28.51km/kg है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपए से लेकर 8.59 लाख रुपए तक जाती है

Maruti Suzuki Fronx में EBD के साथ ABS ESC और हिल-होल्ड असिस्ट शामिल हैं। इसके Delta CNG वेरिएंट में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच की टचस्क्रीन भी मिलती है।

Maruti Suzuki Fronx cng

यह भी पढ़ें- ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर, एक लीटर में 71km का सफर और कीमत 1 लाख से कम