Thar Gang: भारत के किस शहर में हैं सबसे ज्यादा महिंद्रा थार? टॉप-5 की लिस्ट में इस शहर ने मारी बाजी
Highest Mahindra Thar Cities: सड़कों पर टशन दिखाना हो या पथरीले रास्तों पर ऑफ-रोडिंग, महिंद्रा थार आज भारत की सबसे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR की सड़कों से लेकर जयपुर के रेगिस्तानी इलाकों तक Thar को बहुत ही पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किस शहर में Thar Gang, या महिंद्रा थार की संख्या सबसे ज्यादा है। आइए जानते हैं कि देश के कौन से शहर थार मालिकों की संख्या में टॉप पर हैं।
स्टेटस सिंबल है थार
Mahindra Thar सिर्फ एक गाड़ी नहीं अब Status Symbol बन चुकी है। देश के कई शहर को ऐसे हैं जहां थार का क्रेज अलग ही लेवल पर है। चौड़ी सड़कों पर फ्लेक्स मारने वालों को Thar बहुत पसंद आती है। साथ ही, राजस्थान की पथरीली जमीनों के लिए थार पहली पसंद बनती जा रही है। नवाबों के शहर लखनऊ में भी अब थार का दबदबा बढ़ रहा है।
किस शहर में कितनी थार?
अगर हम देश के टॉप 5 शहरों की बात करें तो AutoBizz Media के मुताबिक, जहां Thar सबसे ज्यादा हैं तो 5वें नंबर पर आता है अहमदाबाद जहां 6000 से ज्यादा थार SUV हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर है लखनऊ जहां 7500 से ज्यादा थार हैं। फिर 8500 से अधिक संख्या के साथ चंडीगढ़, 9000 से ज्यादा थार के साथ दूसरे नंबर पर है जयपुर।
किस शहर ने किया टॉप?
क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा किस शहर की सड़कों पर Thar दौड़ती है। वो शहर है भारत की राजधानी दिल्ली। Delhi में थार मालिकों की संख्या 18000 से भी ज्यादा है जो इसके बढ़के क्रेज को दिखाता है। दिल्ली में Mahindra Thar रखना किसी स्टेटस सिंबल से कम नहीं माना जाता।
