विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर रेट्रो लुक वाली बाइक खरीदने का है प्लान, ये 5 है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:05 AM (IST)

इस दीवाली रेट्रो लुक वाली बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Yamaha XSR 155, Royal Enfield Hunter 350, ...और पढ़ें

रेट्रो लुक वाली सबसे बेहतरीन बाइक्स

रेट्रो लुक वाली सबसे बेहतरीन बाइक्स

HighLights

  1. फेस्टिव सीजन के लिए रेट्रो बाइक्स की सूची।

  2. यामाहा, रॉयल एनफील्ड, ट्रायम्फ मॉडल शामिल।

  3. फीचर्स, इंजन और कीमतों की जानकारी दी गई।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के आते ही मोटरसाइकिलों पर बंपर डिस्काउंट मिलना शुरू हो जाते हैं। अगर आपको क्लासिक और पुराने लुक वाली मोटरसाइकिल पसंद हैं, तो इस दीवाली आप रेट्रो स्टाइल वाली कुछ बेहतरीन बाइक्स को खरीदने का प्लान बना सकते हैं। दीवाली पर नई मोटरसाइकिल घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। हम यहां पर आपको कुछ रेट्रो स्टाइल वाली मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं।

1. Yamaha XSR 155

यामाहा ने अपनी XSR 155 में स्पोर्टी परफॉरमेंस और नियो-रेट्रो डिजाइन का शानदार कॉम्बीनेशन दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,49,990 रुपये से 1,62,800 रुपये के बीच है। इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 18.4 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे पांच कलर ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इस बाइक में कॉल और SMS अलर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ राउंट LCD कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह हल्के वजन और स्पोर्टी फील के साथ रेट्रो लुक चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

बाइक का नाम एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) शहर (एक्स-शोरूम)
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ₹1,37,640 - ₹1,72,445 चेन्नई
यामाहा एक्सएसआर 155 ₹1,49,990 - ₹1,62,800 दिल्ली
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ₹1,88,934 - ₹2,26,069 चेन्नई
ट्रायम्फ बोनविले टी40 ₹2,54,999 - ₹2,79,999 -
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 ₹3,64,856 चेन्नई
(नोट: यह कीमतें अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार ऑन-रोड कीमत में बदल सकती हैं।)

2. Royal Enfield Hunter 350

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 कंपनी की सबसे किफायती मोटरसाइकिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,37,640 रुपये से 1,72,445 रुपये तक है। इसे नियो-रेट्रो स्टाइलिंग में ऑफर किया जाता है। इसे 10 अलग-अलग कलर और ग्राफिक्स ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 349cc का J-सीरीज इंजन है। यह इंजन 20.2 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इससे बाइक को आरामदायक और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें डिजिटल इनसेट के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ट्रिपर पॉड और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स मिलतर इसे रोजाना के सफर और वीकेंड राइड्स दोनों के लिए एकदम बेहतरीन बनाने का काम करते हैं।

3. Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी की सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिल में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,88,934 रुपये से 2,26,069 रुपये के बीच है। इसमें Hunter की तरह ही 349 cc का जे-सीरीज इंजन लगा है। यह इंजन भी 20.2 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें LED लाइटिंग, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, स्लिप-असिस्ट क्लच, ट्रिपर पॉड और डुअल-चैनल ABS जैसे नए जमाने के फीचर्स से लैस किया गया है।

4. Royal Enfield Bullet 650

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में फ्यूल टैंक पर हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्राइप और पीशूटर एग्जॉस्ट जैसे क्लासिक बुलेट एलिमेंट्स को Bullet 350 की तरह बरकरार रखा गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3,64,856 रुपये है। इसमें 648 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 47 PS की शानदार पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके रेट्रो अंदाज को बनाए रखने के लिए फीचर्स को काफी सरल रखा गया है। इसमें Bullet 350 की तरह ही डिजिटल इनसेट वाला एनालॉग स्पीडोमीटर, एक ट्रिपर पॉड और डुअल-चैनल ABS दिया गया है।

5. Triumph Bonneville T40

ट्रायम्फ बोनविले टी40 टियरड्रॉप आकार के डुअल-टोन फ्यूल टैंक, हाथ से बनी कोच पिनस्ट्राइप, गोल एलईडी हेडलाइट और स्पोक व्हील्स के साथ एक बेहद आकर्षक 350 cc बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,54,999 रुपये से 2,79,999 रुपये के बीच है। इसे तीन वेरिएंट और सात कलर के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 349 cc का इंजन है, जो 29 PS की पावर और 31.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 350cc सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड ट्रायम्फ बाइक है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला गोल टीएफटी कंसोल, फुल मैप नेविगेशन, तीन राइड मोड और क्रूज कंट्रोल मिलता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में तीसरी बार इजाफा, अब खरीदना पहले से होगा महंगा