विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Google Maps Mirroring वाली 5 सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें, लिस्ट में Pulsar के साथ ये बाइक भी शामिल

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:28 PM (IST)

Google Maps Mirroring: राइडिंग के दौरान फोन देखने की झंझट से बचने के लिए अब कई सस्ती मोटरसाइकिलों में गूगल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बाइकर्स के लिए रास्ता ढूंढना या नेविगेशन एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए अब मोटरसाइलिकों में गूगल मैप्स स्क्रीन मिररिंग का फीचर मिलने लगा है जिससे बाइक राइडिंग के दौरान बार-बार फोन नहीं देखना पड़ता। आज हम आपको देश में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे।

Bajaj Pulsar 125

Bajaj ने Classic Pulsar 125 को कई बदलावों और फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इसके टॉप-एंड स्प्लिट सीट वेरिएंट में Google Maps Mirroring की सुविधा मिलती है। इसमें 124.58cc का इंजन दिया गया है जो 12.1hp की पावर और 11.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और तीन राइड मोड दिए गए हैं। यह डेली कम्यूटर्स के लिए बढ़िया विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपए है।

Pulsar 150

इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपए है। इसके टॉप-एंड स्प्लिट सीट वेरिएंट में गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा मिलती है। इसमें 124.58cc का इंजन मिलता है जो 12.1hp की पावर और 11.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और तीन राइड मोड दिए गए हैं।

TVS Apache RTR 160 4V

इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 लाख रुपए है और Apache RTR 160 4V में अब एक TFT डिस्प्ले दिया गया है जो गूगल मैप्स मिररिंग को सपोर्ट करता है। इस मोटरसाइकिल में 159.7 का इंजन दिया गया है जो 17.55hp की पावर और 14.73nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लिपर क्लच और प्रीमियम डिजाइन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Bajaj Pulsar N160 SS

Pular N160 SS, Bajaj की पहली बाइक है जिसमें गूगल मैप्स मिररिंग के साथ नई 5-इंच की TFT स्क्रीन पेश की थी जिसे बाद में बाकी Pulsar में भी दे दिया गया है। इसमें 164.9cc का इंजन मिलता है जो 18.5hp की पावर और 14.4nm का टॉर्क जनरेट जनरेट करता है। इसमें राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड, स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.43 लाख रुपए है।

TVS Apache RTR 200 4V

इसमें 197.75cc का बड़ा इंजन दिया गया है लगभग 21hp की पावर और 17.25nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस मॉडल में प्रीलोड-एडजस्टेबल USD फोर्क मिलता है जिसे TVS ने हालिया अपडेट के साथ जोड़ा है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- Honda XR300 Rally और XR300L भारत में हुई लॉन्च, मिला 24hp वाला 293cc का एयर ऑयल-कूल्ड इंजन