1.09 लाख रुपए की कीमत में ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 150-200cc बाइक्स, लिस्ट में Hero, Honda और TVS शामिल
Best 150-200cc Bikes: कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज चाहने वालों के लिए 150-220cc बाइक सेगमेंट बेस्ट है।
-1779965900196_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में 150-200cc बाइक सेगमेंट में उन खरीदारों को आकर्षित करता है जो 100-110cc की कम्यूटर बाइक की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस, हाईवे पर चलने की क्षमता और बढ़िया हार्डवेयर चाहते हैं। अगर आप कम पैसे खर्च करके इस सेगमेंट में अच्छी बाइक घर लाना चाहते हैं तो यहां हम आपको बेस्ट 5 मोटरसाइकिल के बारे में बताएंगे।
Bajaj Pulsar N160
Pulsar N160 में 164.82cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 15.9hp की पावर और 14.65nm का टॉर्क जनरेट करता है। Bajaj की यह बाइक सिंगल-सीट और स्प्लिट-सीट दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.13 लाख से 1.26 लाख रुपए तक है।
TVS Apache RTR 160 2V
इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख से 1.27 लाख रुपए के बीच है। Apache RTR 160 में 159.7cc का इंजन है जो 15.82hp की पावर और 13.85nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इस लिस्टम की सबसे पावरफुल गाड़ियों में से एक है। इसमें तीन राइड मोड्स मिलते हैं- रेन, अर्बन और स्पोर्ट।
यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई Royal Enfield Bullet 650, जानें कीमत और दमदार फीचर्स की एक-एक डिटेल
Hero Extreme 160 R
Extreme 160 R में 163.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 15hp की पावर और 14nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक दो कलर ऑप्शन में आती है- स्टील्थ ब्लैकस और मैट पर्ल व्हाइट। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.09 लाख रुपए है।
Honda Unicorn
Honda Unicorn में 162.7cc का इंजन है जो 13hp की पावर और 14.58nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Honda की इस बाइक में पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इसकी सीट की ऊंचाई 798mm होने के बाद भी इसमें 187mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपए है।
Honda SP 160
इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.13 लाख रुपए से 1.19 लाख रुपए के बीच है। Honda की इस बाइक में 162.7cc का इंजन दिया गया है 13hp की पावर और 14.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले TFT डिस्प्ले के साथ आती है जिससे कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।
