विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himalayan 750 से लेकर BMW तक, भारत में जल्द आ सकती हैं 2-सिलिंडर वाली ये दमदार बाइक्स

Published: Fri, 03 Apr 2026 12:30 PM (IST)

Upcoming Twin Cylinder Bikes: भारत में जल्द ही 2 सिलिंडर वाली कई बाइक्स लॉन्च होने वाली है। एडवेंचर से लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में जल्द ही कई शानदार Twin-Cylinder वाली बाइक लॉन्च होने वाली है। इनमें एडवेंचर, पुराने स्टाइल वाली रेट्रो और तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक शामिल हैं। BMW, Royal Enfield, TVS और KTM जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई मोटरसाइकिलें उतारने की तैयारी में है।

BMW F 450 GS

BMW की नई F 450 GS का लोग लंबे टाइम से इंतजार कर रहे हैं। इसमें 450cc का नया ताकतवर इंजन लगा है जो अच्छी पावर और स्पीड लेता है। यह बाइक वजन में हल्की है जिससे इसे चलाना और मोड़ना आसान होगा। लंबे सफर या एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यह अच्छी बाइक साबित हो सकती है।

Royal Enfield Himalayan 750

रॉयल एनफील्ड अपनी नई Himalayan 750 की टेस्टिंग लगभग पूरी कर चुकी है। हाल ही में रोड पर इसकी कुछ तस्वीरें भी देखी गई हैं। यह बाइक मौजूदा Himalayan 450 से ज्यादा बड़ी और पावरफुल होगी। इसमें 750cc का पावरफुल 2-सिलिंडर वाला इंजन दिया जा सकता है। यह बाइक लंबे सफर और ऑफ-रोडिंग पर चलाने के लिए बेस्ट हो सकती है।

Norton Atlas

NDTV के मुताबिक, TVS के मालिकाना हक वाली कंपनी Norton अब भारत में वापसी कर रही है। इसमें 585cc का पावरफुल इंजन लगा है। इस बाइक में कई आधुनिक फीचर्स जैसे बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले, Keyless Ignition, खास LED लाइटें और लंबे सफर के लिए आरामदायक सीटें दी गई हैं।

KTM RC 390

KTM अपनी मशहूर RC सीरीज में ज्यादा पावरफुल 2 सिलिंडर वाली बाइक लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह नई बाइक RC 390 से कहीं ज्यादा पावरफुल हो सकती है। यह बाइक BMW और TVS की आने वाली बड़ी बाइक्स को टक्कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली पीढ़ी की KTM 390 RC को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Victoris को पछाड़ ये बनी भारत की सबसे सुरक्षित पेट्रोल कार, मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग