विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone Duo से भी कम कीमत में घर लाएं धांसू Bikes, Triumph से लेकर Harley तक के देखें ये 4 विकल्प

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:26 PM (IST)

Bikes in iPhone Duo Price: Apple का नया फोल्डेबल फोन 3 लाख रुपए में लॉन्च हुआ है। इस बजट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपना पहला प्रीमियम फोल्डेबल फोन Apple iPhpne Duo 2,99,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 लाख रुपए के बजट में आप सिर्फ हाई-टेक स्मार्टफोन नहीं बल्कि बल्कि भारत में बिकने वाली एक से बढ़कर एक पावरफुल और स्टाइलिश मोटरसाइकिल के भी मालिक बन सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 बाइक्स के बारे में।

Apple iPhone Duo Price (India)

Storage Variant Price (INR)
256GB ₹2,99,900
512GB ₹3,24,900
1TB ₹3,74,900
2TB ₹4,49,900

TVS Apache RTR 310

इस मोटरलाइकिल में 312.12cc सिंगल सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 35.6PS की पावर और 28.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2,25,283 रुपए से 2,89,987 तक जाती है।

Triumph Speed 400

इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.34 लाख से लेकर 2.70 लाख तक जाती है। इस मोटरसाइकिल में 398.15cc का सिंगल सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड TR-सीरीज इंजन मिलता है जो 37 PS की पावर और 32nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इस बाइक में आपको राइड-बाय वायर थ्रॉटल, डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

Harley-Davidson X440

Harley-Davidson X440 की एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपए से 2.86 लाख रुपए तक जाती है। इस बाइक में 440cc का सिंगल सिलिंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है जो 27.37 PS की पावर और 38nm का टॉर्क जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो 3.5 इंच का TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑल-LED हेडलाइट और USD फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं।

KTM 250 Duke

इस मोटरसाइकिल में 249cc का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड LC4c इंजन मिलता है जो 30.57bhp की पावर और 25nm का टॉर्क जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें LCD डिजिटल डिस्प्ले, बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, सुपरमोटो ABS मोड और LED हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2,26,767 से लेकर 2.58 लाख तक जाती है।

यह भी पढ़ें- iPhone Duo से कम कीमत पर मिलती हैं ये कारें, लिस्‍ट में Maruti से लेकर Renault तक हैं शामिल