iPhone Duo से कम कीमत पर मिलती हैं ये कारें, लिस्ट में Maruti से लेकर Renault तक हैं शामिल
दुनियाभर में iPhone पसंद करने वालों के लिए हाल में ही फोल्डेबल फोन के तौर पर iPhone Duo को लॉन्च ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बड़ी संख्या में लोग आई फोन का उपयोग करते हैं। हर साल निर्माता की ओर से नए फोन को लॉन्च किया जाता है। इस बार भी iPhone Duo को लॉन्च किया गया है। इस फोन को जिस कीमत पर लॉन्च किया गया है, उससे कम कीमत पर देश में कई कारों को खरीदा जा सकता है। ऐसी कौन सी कारें हैं, जिनकी कीमत आई फोन से भी कम है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी है iPhone Duo की कीमत
ग्लोबल स्तर पर एपल की ओर से iPhone Duo को लॉन्च किया गया है। भारत में भी इसको ऑफर किया गया है। देश में इसके दो टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4.49 लाख रुपये रखी गई है।
Maruti S Presso
मारुति की ओर से आई फोन से बेहद कम कीमत पर एस प्रेसो कार को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये से शुरू कर दी जाती है। इस कारण यह देश की सबसे सस्ती कार भी बन जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.27 लाख रुपये है।
Maruti Alto K10
मारुति की ओर से एस प्रेसो के साथ ही ऑल्टो के10 को भी ऑफर किया जाता है। मारुति की इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपये है।
Renault Kwid
रेनो क्विड की कीमत नए आई फोन ड्यूो के करीब है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये से शुरू होती है, जो आई फोन के दो टीबी स्टोरेज वेरिएंट से सिर्फ चार हजार रुपये ज्यादा है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये है।
