Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में 360 डिग्री कैमरा से लैस 10 सबसे सस्ती कारें, लिस्ट में Maruti Baleno, Mahindra XUV 3XO शामिल

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 06:00 AM (IST)

    भारत में मिलने वाली कारों में अब  360 डिग्री कैमरा काफी पॉपुलर और सुविधाजनक फीचर बन गया है। यह सेफ्टी फीचर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको उन 10 सस्ती कारों के बारे में बता रहे हैं जो 360 डिग्री कैमरा से लैस है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    Hero Image
    360 डिग्री कैमरा से लैस 10 सबसे सस्ती गाड़ियों की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आपने देखा होगा कि भारतीय बाजार में हाल के समय में जो भी कार लॉन्च हो रही है, उसमें ADAS और 360 डिग्री कैमरा फीचर देखने के लिए मिल रहा है। यह दोनों ही अब कारों में एक पॉपुलर और सुविधाजनक फीचर बन गए हैं, जिसके होने पर ड्राइविंग पहले से ज्यादा आसान हो गई है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको 360 डिग्री कैमरा के साथ आने वाली 10 गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10. Nissan Magnite

    • कीमत: इसके मिड-स्पेक XV कुरो एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: निसान मैग्नाइट के फेसलिफ्ट को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। जब यह साल 2020 में भारत में लॉन्च हुई थी तब यह अपने सेगमेंट की पहली कार थी, जिसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया था। यह फीचर मैग्नाइट के XV कुरो एडिशन में मिलता है।

    9. Maruti Baleno/ Toyota Glanza

    • कीमत: मारुति बलेनो के अल्फा वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये और टोयोटा ग्लांजा V वेरिएंट की कीमत 9.78 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: साल 2022 में इन दोनों हैचबैक को मिडलाइफ अपडेट मिला था। तब इन दोनों में 360 डिग्री कैमरा फीचर दिया गया था। यह फीचर केवल उनके टॉप-स्पेक ट्रिम्स में ही पेश किया जाता है।

    8. Tata Altroz Racer

    • कीमत: इसके R2 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: टाटा अल्ट्रोज रेसर ने हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है, जिसका मुकाबला हुंडई i20 N लाइन से है। इसमें कई बेहतरीन प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 360 डिग्री कैमरा भी शामिल है। यह फीचर इसके केवल R2 वेरिएंट से ही मिलता है।

    7. Maruti Fronx/ Toyota Urban Cruiser Taisor

    • कीमत: मारुति फ्रॉक्स के अल्फा वेरिएंट और टोयोटा अर्बन क्रूजर टायसोर के V ट्रिम्स की एक्स-शोरूम कीमत 11.48 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: इन दोनों को 2023 में लॉन्च किया गया था। तब इन दोनों सब-4 मीटर क्रॉसओवर कारों में 360 डिग्री कैमरा फीचर्स को शामिल किया गया। यह फीचर इनके केवल टॉप-स्पेक ट्रिम्स अल्फा और V में ही पेश किया जाता है।

    6. Tata Nexon

    • कीमत: इसके क्रिएटिव+ ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा को शामिल किया गया है। यह फीचर इसके क्रिएटिव+ ट्रिम से और इसके ऊपर के वेरिएंट में मिलता है। यह फीचर इस एसयूवी को और भी प्रीमियम बनाता है।

    5. Mahindra XUV 3XO

    • कीमत: इसके AX5 L वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: 2024 में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्टेड वर्शन XUV 3XO में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। यह फीचर AX5 L वेरिएंट से उपलब्ध है।

    4. Maruti Brezza

    • कीमत: इसके ZXi+ ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 12.58 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: दूसरी जनरेशन की मारुति ब्रेजा में 360 डिग्री कैमरा को इसके टॉप-स्पेक ZXi+ ट्रिम में दिया गया है। इसमें दिया गया फीचर इसे एक प्रीमियम एसयूवी बनाता है।

    3. Maruti XL6

    • कीमत: इसके अल्फा वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.61 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: मारुति XL6 के फेसलिफ्ट को 2022 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 360 डिग्री कैमरा और 9-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स को शामिल किया गया था। इस फीचर अल्फा वेरिएंट से दिया जाता है।

    2. Tata Punch EV

    • कीमत: इसके एम्पॉवर्ड+ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.29 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: टाटा पंच EV को 2024 में लॉन्च किया गया, जिसमें 360 डिग्री कैमरा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही पंच ईवी में नेक्सन EV से कई अन्य प्रीमियम फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

    1. Kia Sonet

    • कीमत: इसके GTX+ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.55 लाख रुपये है।
    • डिटेल्स: 2024 में इसके फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा को शामिल किया गया है। यह फीचर GTX+ वेरिएंट से मिलता है और इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- भारत में 20 सबसे सस्ती ADAS कारें, लिस्ट में Amaze से लेकर Creta और Curvv शामिल