विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra vs Kia Seltos: माइलेज के मामले में कौन है बेस्ट? 21kmpl का माइलेज और 106hp का पावरफुल इंजन

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:00 PM (IST)

TATA Sierra vs Kia Seltos: अपने सेगमेंट में इन दोनों ही गाड़ियों के बीच हमेशा टक्कर देखने को मिलती है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra और Kia Seltos उन चुनिंदा मिड-साइज SUV में से हैं जिसमें इंजन के कई सारे विकल्प मिलते हैं। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल है। दोनों कारों में मैनुअल CVT, DCT, iMT और टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक जैसे कई गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। यहां हम दोनों कारों के ARAI माइलेज के आंकड़ों की तुलना करेंगे।

माइलेज का अंतर

डीजल मैनुअल की बात करें तो TATA Sierra 21.26kmpl देने का दावा करती है जबकि Kia Seltos 19.4kmpl का दावा करती है। वहीं, डीजल ऑटोमैटिक की बात करें तो TATA Sierra 19.22kmpl का माइलेज देती है तो वहीं Kia Seltos का दावा 17.8kmpl है। Kia Seltos टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक में ज्यादा माइलेज का दावा करती है जबकि TATA Sierra टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक 15.3kmpl का माइलेज देती है।

इंजन और पावर का अंतर

TATA Sierra और Kia Seltos दोनों में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं- 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन। पेट्रोल वर्जन में TATA Sierra 106hp की पावर देती है जबकि Kia Seltos 115hp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करती है। टर्बो-पेट्रोल इंजन में दोनों ही कारें 106hp की पावर देती हैं। Kia Seltos में टॉर्क थोड़ा ज्यादा यानी 253nm मिलता है जबकि TATA Sierra 250nm का टॉर्क मिलता है।

कीमत की तुलना

Kia Seltos vs. Tata Sierra: Price Comparison

Variant Level Kia Seltos Price (Ex-Showroom) Tata Sierra Price (Ex-Showroom)
Overall Price Range ₹10.99 Lakh – ₹19.99 Lakh ₹11.49 Lakh – ₹21.59 Lakh
Base Model ₹10.99 Lakh – ₹11.00 Lakh (HTE Petrol) ₹11.49 Lakh (Smart Plus Petrol Manual)
Top-End Model ₹19.99 Lakh (High-end Diesel / Turbo Auto) ₹21.59 Lakh (Accomplished Plus Diesel Auto Dark)

यह भी पढ़ें- Honda QC3 vs Ather Konarc: डेली ट्रैवल के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूट है बेस्ट, फुल चार्ज पर 161 किमी रेंज