विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Bayon vs TATA Sieraa: माइलेज इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले किस SUV ने मारी बाजी!

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:30 AM (IST)

Hyundai Bayon vs TATA Sierra: हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Bayon और TATA Sierra में से कौन सी SUV ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटो बाजार में मिड-साइज SUV की मांग भी बढ़ती जा रही है जिसके देखते हुए कंपनियां नए-नए मॉडल्स लेकर आ रही हैं। कल, यानी 26 अक्टूबर को भारत में Hyundai Bayon को लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है और इसका मुकाबला TATA Sierra से है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए है। दोनों ही गाड़ियों फीचर्स और सेफ्टी से जुड़ी कई सुविधाएं दी गई हैं। आइए जानते हैं कि Hyundai Bayon और TATA Sierra में कौन सी SUV आपके लिए बेहतर हो सकती है।

इंजन और पावर में कौन आगे?

Hyundai Bayon में 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115PS की पावर और 143.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है जो फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आता है। वहीं, TATA Sierra में कीन इंजन विकल्प दिए गए हैं। पहली है 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन जो 105bhp की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

दूसरा है 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 158bhp की पावर और 255nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा, Sierra में 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है जो 116-118bhp की पावर और 260-280nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

tata sierra engine

कार (Model) इंजन प्रकार (Engine Type) पावर (Power) टॉर्क (Torque) गियरबॉक्स विकल्प (Transmissions) ड्राइव-ट्रेन (Drive)
Hyundai Bayon 1.5L, 4-सिलिंडर NA पेट्रोल 115 PS 143.8 Nm 6-स्पीड मैनुअल, iVT ऑटोमैटिक फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD)
TATA Sierra 1.5L NA पेट्रोल 105 bhp 145 Nm 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक -
TATA Sierra 1.5L टर्बो पेट्रोल 158 bhp 255 Nm 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक -
TATA Sierra 1.5L टर्बो-डीजल 116-118 bhp 260-280 Nm 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक -

साइज और बूट स्पेस

साइज के मामले में TATA Sierra, Hyundai Bayon से थोड़ी बड़ी है। Bayon की लंबाई 2,245mm, चौड़ाई 1,810mm और ऊंचाई 1,605mm है और व्हीलबेस 2,600mm है। इसके अलावा इसमें 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। दूसरी तरफ, TATA Sierra की लंबाई 4,340mm, चौड़ाई 1,841mm और ऊंचाई 1,715mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है।

बूट स्पेस की बात करें को Hyundai Bayon में 505 लीटर का बूट स्पेस तो वहीं TATA Sierra में 622 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। वहीं, पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर Sierra का बूट स्पेस 1,257 लीटर का तक जाता है।

bayon boot

माइलेज में कौन बेहतर?

  • Hyundai Bayon: इस गाड़ी के iVT ऑटोमैटिक वेरिएंट का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 18.6kmpl है। इसमें Eco, Normal और Sport जैसे ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं।
  • TATA Sierra: इस गाड़ी की बात करें तो इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 17.4kmpl से 21.26kmpl तक जाता है, अलग-अलग इंजन ऑप्शन के मुताबिक।
कार मॉडल (Car Model) पावरट्रेन और इंजन (Powertrain & Engine) ट्रांसमिशन (Transmission) ARAI माइलेज (ARAI Mileage) ड्राइविंग मोड्स (Drive Modes)
Hyundai Bayon Petrol (1.5L NA) iVT Automatic 18.6 kmpl Eco, Normal, Sport
TATA Sierra Petrol (1.5L NA) Manual (MT)

17.4 kmpl

-
TATA Sierra Petrol (1.5L NA) DCT Automatic

16.9 kmpl

-
TATA Sierra Turbo-Petrol (1.5L) Torque Converter (AT)

15.3 kmpl

-
TATA Sierra Diesel (1.5L) Manual (MT)

21.26 kmpl

-
TATA Sierra Diesel (1.5L) Torque Converter (AT)

19.22 kmpl

-

किसमें हैं ज्यादा फीचर्स: Bayon या Sierra?

Hyundai Bayon

इसमें 12.3 इंच की दो स्क्रीन दी गई है, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple Carplay की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, Bayon में Hyundai Bluelink के जरिए 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं और इसमें Perplexity और SoundHound AI वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है।

साथ ही, बेहतर म्यूजिक के लिए 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और सबवूफर का विकल्प मिलता है। Bayon में पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 8-वे पावर्ड ड्राइवर एडजस्टमेंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

bayon interior

TATA Sierra

Sierra की बात करें तो इसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन के साथ ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट का विकल्प दिया गया है। इसमें 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, इंटीग्रेटेड साउंडबार, वायरलेस Andrid Auto और Apple Carlay के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है। इसके अलावा पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

tata sierra interior

सेफ्टी फीचर्स: Bayon vs Sierra

नई लॉन्च हुई Hyundai Bayon में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, TPMS और लेवल-2 ADAS मिलता है। इसके अलावा इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस और लेन-कीपिंग असिस्ट के साथ 23 फीचर्स शामिल हैं। वहीं, इसके हाई-वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड भी शामिल है।

वहीं, TATA Sierra में 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, TPMS और लेवल-2 ADAS मिलता है।

hyundai bayon safety (1)

कीमत में कौन सस्ती?

कीमत की बात करें तो Hyundai Bayon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है तो वहीं, TATA Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए है।

दिए गए डेटा के आधार पर Hyundai Bayon और Tata Sierra की कीमतों की अलग-अलग तालिकाएँ नीचे दी गई हैं:

1. Hyundai Bayon

वेरिएंट (Variant) फ्यूल एवं ट्रांसमिशन (Fuel & Transmission) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
HX2 Petrol, Manual ₹9,99,900
HX3 Petrol, Manual ₹10,89,000
HX3 Plus Petrol, Manual ₹11,79,000
HX5 Petrol, Manual / iVT ₹12,44,000 से ₹13,85,000
HX6 Petrol ₹13,56,000
HX8 Petrol ₹15,09,000
HX10 Petrol, iVT Automatic (Dual-Tone) ₹18,14,000 तक

2. Tata Sierra

वेरिएंट / ट्रिम (Variant / Trim) एक्स-शोरूम कीमत सीमा (Ex-Showroom Price Range)
Smart + / Smart + L (Base Model) ₹11.49 लाख – ₹12.99 लाख
Pure / Pure L / Pure (O) / Pure + ₹12.99 लाख – ₹18.04 लाख
Dark Edition Variants ₹13.99 लाख से शुरू
Adventure / Adventure + / Adventure + L ₹15.44 लाख – ₹19.79 लाख
Accomplished / Accomplished + (Top Model) ₹17.99 लाख – ₹21.59 लाख

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon Vs Hyundai Creta: छोटी SUV या पॉपुलर SUV, कौन मारेगा बाजी?