विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Nexon vs Maruti Brezza; कौन है सबसे सस्ती CNG कार, माइलेज और कीमत में कौन कितना आगे

Published: Wed, 20 May 2026 04:30 PM (GMT+05:30)

Affordable CNG SUVs: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम से परेशान हैं तो ज्यादा माइलेज वाली CNG SUV आपके लिए अच्छा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं। इसी वजह से भारतीय सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। फ्यूल की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि एक ऐसी कार का इस्तेमाल किया जाए जो ज्यादा माइलेज देती हो। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG SUVs के बारे में।

TATA Punch

यह देश की सबसे किफायती SUV में से एक है और यह देश की सबसे किफायती CNG SUV भी है। TATA Punch CNG की कीमत 6.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से लेकर 10.60 लाख रुपए के बीच है। यह पंच कंपनी की iCNG तकनीक के साथ आती है जिसमें कुल 60-लीटर की क्षमता वाले दो टैंक दिए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो 74hp की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसका माइलेज 26.99km/kg (ARAI) है।

Hyundai Exter

यह देश की दूसरी सबसे किफायती CNG SUV है। यह देश में कुल 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख से 9.41 रुपए तक है। यह कार 4-सिलिंडर वाले 1.2 लीटर इंजन के साथ आतीी है जो 69hp की पावर और 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह 27.1km/kg (ARAI) का माइलेज देती है।

TATA Nexon

यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। Nexon CNG में भी कंपनी की iCNG तकनीक मिलती है जिसमें डुअल टैंक और 60-लीटर की क्षमता दी गई है। यह इंजन 100hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.3 लाख से 13.22 लाख रुपए के बीच है। माइलेज की बात करें तो ARAI के मुताबिक Nexon का माइलेज 24km/kg (ARAI) है।

Maruti Suzuki Brezza

इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 88hp की अधिकतम पावर जनरेट कर सकता है। इस SUV में 55-लीटर का CNG टैंक दिया गया है। माइलेज की बात करें तो ARAI के मुताबिक इसका माइलेज 25.51km/kg है।

यह भी पढ़ें- नए लुक और डिजाइन के साथ जल्द आ सकती है 2026 Toyota Fortuner, मिल सकते हैं कई सारे प्रीमियम फीचर्स