विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Nexon, Mahindra या Kia; कौन है पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती कार, कीमत 9 लाख से शुरू

Published: Tue, 12 May 2026 02:30 PM (IST)

Affordable Sunroof Cars: भारत में पैनोरमिक सनरूफ वाली कारें अब सस्ती हो गई हैं। TATA Nexon से लेकर Kia Syros ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आधुनिक कारों में पैनोरमिक सनरूफ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फीचर्स में से एक बन गया है। पहले यह सिर्फ महंगी और प्रीमियम कारों तक सीमित थी लेकन अब 15 लाख रुपए से कम कीमत वाली कारों में भी यह फीचर आने लगा है। TATA Motors ने हाल ही में Nexon के नए वेरिएंट को लॉन्च किया है जिससे अब यह भारत की सबसे सस्ती पैनोरमिक सनरूफ वाली कार बन गई है। आइए देखते हैं भारत की सबसे सस्ती पैनोरमिक सनरूफ वाली 5 कारों की लिस्ट।

TATA Curvv

यह देश की सबसे किफायती कारों में से एक है जिसमें Panormic Sunroof मिलता है। इस SUV के Pure+ s वेरिएंट में यह सुविधा दी गई है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.65 लाख रुपए है। इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 120hp का पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

MG Astor

यह भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें Shine वेरिएंट से डुअल-पेन सनरूफ मिलना शुरू हो जाता है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.34 लाख रुपए है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, 5-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के दो विकल्प मिलते हैं।

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 7XO देश की तीसरी सबसे सस्ती कार है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इसके RevX A वेरिएंट में यह सुविधा दी गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.16 लाख रुपए है। यह Mahindra का सबसे सस्ता मॉडल है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर इंजन लगा है जो 131hp का पावर और 230nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Kia Syros

यह भारत की दूसरी सबसे सस्ती कार है जिसमें Panormic Sunroof की सुविधा मिलती है। इसके HTK+ वेरिएंट में यह फीचर दिया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.74 लाख रुपए है। ध्यान देने वाली बात यह है कि TATA Nexon के Pure+ वेरिएंट के आने से पहले Kia Syros की देश की सबसे सस्ती पैनोरमिक सनरूफ वाली कार हुआ करती थी।

TATA Nexon

TATA Nexon का नया Pure+ PS वेरिएंट अब भारती की सबसे सस्ती कार बन गई है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपए है। इसमें आवाज से चलने वाला वॉयस-असिस्टेड पौनोरमिक सनरूफ दिया गया है। नए वेरिएंट के लॉन्च होने के बाद TATA Nexon फिलहाल भारत की इकलौती ऐसी कार है जो 10 लाख रुपए से कम कीमत में पौनोरमिक सनरूफ ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- Ather Rizta ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड, सिर्फ दो साल में 3 लाख यूनिट्स किए पार