Tata Harrier EV Vs Mahindra XEV 9e: कीमत और ड्राइविंग रेंज के मामले में कौन बेहतर?
टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Harrier EV को लॉन्च किया है जिसका मुकाबला Mahindra XEV 9e से है। Tata Harrier EV दो बैटरी पैक के साथ आती है और 627 किमी तक की रेंज देती है। Mahindra XEV 9e में 79 kWh बैटरी है जो 656 किमी तक की रेंज देती है। Tata Harrier EV की कीमत 21.49 लाख रुपये और Mahindra XEV 9e की कीमत 21.90 लाख रुपये है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Harrier EV को लॉन्च कर दिया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XEV 9e से देखने के लिए मिलेगा, जिसके देखते हुए हम यहां पर इन दोनों (Tata Harrier EV Vs Mahindra XEV 9e) इलेक्ट्रिक SUV की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कीमत और ड्राइविंग रेंज के मामले कौन बेहतर है।
1. Tata Harrier EV Vs Mahindra XEV 9e: बैटरी और रेंज
- Tata Harrier EV: इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लेकर आया गय है। इसमें 65 और 75 kWh क्षमता की बैटरी दिए गए हैं। टाटा की इलेक्ट्रिक SUV महज 25 मिनट में 120 kW फास्ट चार्जर से 20 से 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। यह 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 250 किमी तक की रेंज दे सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने के बाद 627 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। दोनों ही बैटरी को एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ लेकर आया गया है, जो बैटरी के टेंपरेचर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
- Mahindra XEV 9e: इसमें 59kWh और 79kWh LFP (लिथियम-आयरन फॉस्फेट) बैटरी पैक दिया गया है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV महज 20 मिनट में 175 kW DC फास्ट चार्जर से 20 से 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। कंपनी का दावा है कि कि इसकी बड़ी 79 kWh बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 656 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देगी।
2. Tata Harrier EV Vs Mahindra XEV 9e: मोटर और पावर
- Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी में ड्यूल मोटर दिया गया है। यह सभी पहियों तक पावर पहुंचाने का काम करेगी। हैरियर ईवी 238 PS की पावर और 504 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसे 0 से लेकर 100 किमी तक की स्पीड पकड़ने में महज 6.3 सेकेंड का समय लगता है।
- Mahindra XEV 9e: इसमें महिंद्रा का 'कॉम्पैक्ट थ्री-इन-वन पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन शामिल है। इसका 79 kWh बैटरी पैक 286 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी दावा करती है कि यह महज 6.7 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ लेती है। इसका 59 kWh बैटरी पैक 231 hp की पावर जनरेट करता है।
3. Tata Harrier EV Vs Mahindra XEV 9e: कीमत
- Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को भारतीय बाजार में 21.49 लाख रुपये की इंटोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी बैटरी पर लाइफटाइम किलोमीटर वारंटी का ऑफर भी दे रही है।
- Mahindra XEV 9e: महिंद्रा की ऑल-इलेक्ट्रिक कूप SUV XEV 9e को भारतीय बाजार में 21.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Tata Harrier EV Vs Creta EV: रेंज और कीमत के मामले में दोनों में से किस Electric SUV को खरीदना बेहतर विकल्प
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।