Tata Harrier EV Vs Mahindra BE 6E: कीमत और रेंज के मामले में कौन बेस्ट?
Tata Harrier EV Vs Mahindra BE 6E टाटा मोटर्स ने भारत में Tata Harrier EV को लॉन्च किया है। इसका मुकाबला Mahindra BE 6E से होगा। Harrier EV 65 और 75 kWh बैटरी पैक के साथ आती है जो 627 किमी तक की रेंज देती है। वहीं Mahindra BE 6E 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के साथ 682 किलोमीटर तक की रेंज देती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Tata Harrier EV को लॉन्च कर दिया गया है। भारत में इसे कई बेहतरीन और प्रीमियम फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। भारत में इसका मुकाबला Mahindra BE 6E, Mahindra XEV 9e और Hyundai Creta EV से देखने के लिए मिलेगा। हम यहां पर आपको Mahindra BE 6E से तुलना करते हुए बता रहे हैं कि दोनों इलेक्ट्रिक SUV (Tata Harrier EV Vs Mahindra BE 6E) में से कौन कीमत और रेंज के मामले में बेहतर है?
1. Tata Harrier EV Vs Mahindra BE 6E: बैटरी और रेंज
- Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी को बैटरी पैक ऑप्शन के सा लॉन्च किया है, जो 65 और 75 kWh है। इसकी बैटरी महज 25 मिनट में 120 kW फास्ट चार्जर से 20 से 80 फीसद तक चार्ज हो सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि 15 मिनट की चार्जिंग में यह 250 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी। वहीं, इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद इसे 627 किलोमीटर तक की दूरी तक चलाया जा सकता है। इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी को गर्म होने से बचाने का काम करेगा।
- Mahindra BE 6E: इसे भी दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जाता है, जो 59 kWh और 79 kWh है। इसे महिंद्रा के स्केलेबल और मॉड्यूलर बोर्न-ईवी INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी बैटरी को 175 kW DC फास्ट चार्जर से 20 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसकी बड़ी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 682 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
2. Tata Harrier EV Vs Mahindra BE 6E: मोटर और पावर
- Tata Harrier EV: इसमें दो बैटरी पैक देने के साथ ही डूअल मोटर दिया गया है। इसकी मदद की टाटा की इलेक्ट्रिक SUV 238 PS की पावर और 504 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी दावा करती है कि यह महज 6.3 सेकेंड में 0 से लेकर 100 किमी तक की स्पीड पकड़ सकती है।
- Mahindra BE 6E: इसका 59 kWh बैटरी पैक 228 hp की पावर और 79 kWh बैटरी पैक 281 hp की पावर जनरेट करता है। यह दोनों ही बैटरी 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसका हाई स्पेक वेरिएंट महज 6.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है।
3. Tata Harrier EV Vs Mahindra BE 6E: कीमत
- Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को भारतीय बाजार में 21.49 लाख रुपये की इंटोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी बैटरी पर लाइफटाइम किलोमीटर वारंटी का ऑफर भी दे रही है।
- Mahindra BE 6E: महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है। Harrier EV की तरह ही BE 6E की बैटरी पर भी लाइफटाइम वारंटी मिलती है।
यह भी पढ़ें- Tata Harrier EV Vs Mahindra XEV 9e: कीमत और ड्राइविंग रेंज के मामले में कौन बेहतर?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।