विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA की गाड़ियों पर है 3 लाख से ज्यादा छूट: प्रीमियम फीचर्स से लैस, कीमत 6.99 लाख से शुरू

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:00 AM (IST)

TATA Curvv EV Discount: नवंबर महीने में टाटा अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 3 लाख से ज्यादा की छूट ऑफर कर रहा है जिसमें Curvv, Harrier, Punch जैसे मॉडल्स शामिल हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors अपनी इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो पर 3 लाख से ज्यादा तक के डिस्काउंट ऑफर्स दे रहा है। इन फायदों में ग्रीन बोनस, इंटरवेंशन ऑफर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी ऑफर्स शामिल हैं। ध्यान रहे कि ये मिलने वाले ऑफर्स TATA Sierra EV के लिए नहीं है और बाकी गाड़ियों पर मिलने वाली डिस्काउंट ऑफर्स 15 नवंबर तक वैलिड हैं।

TATA Curvv EV

इस महीने TATA Curvv EV पर 3.35 लाख रुपए तक के सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। प्री-फेसलिफ्ट non-X-Series वर्जन पर 3 लाख रुपए तक का ग्रीन बोनस और 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर मिल रहा है। वहीं, नई X Series वर्जन पर 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 30,000 रुपए का लॉयल्टी ऑफर दिया जा रहा है।

TATA Curvv EV की एक्स-शोरूम कीमत 17.19 लाख रुपए से 19.39 लाख रुपए के बीच है। इसे केवल 55kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाता है जिसकी क्लेम्ड रेंज 502 किमी है।

TATA Harrier EV

TATA की इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 2.75 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 1 लाख रुपए तक का इंटरवेंशन ऑफर, 75 हजार रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 1 लाख रुपए तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। Harrier EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं और इसकी क्लेम्ड रेंज 627 किमी तक है।

Harrier EV के बड़े बैटरी पैक वाले वर्जन के साथ AWD का विकल्प मिलता है। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 21.79 लाख रुपए से 29.29 लाख रुपए के बीच है।

TATA Punch EV

Punch EV के प्री-फेसलिफ्ट मौजूदा स्टॉक पर 1.45 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 1.10 लाख रुपए तक का ग्रीन बोनस और 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर शामिल है। Punch EV के प्री-फेसलिफ्ट वर्जन में 25kWh और 35kWh बैटरी पैक के विकल्प दिए गए थे और इसकी क्लेम्ड रेंज 365 किमी तक थी। इसकी आखिरी दर्ज की गई एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए से 14.44 लाख रुपए के बीच थी।

TATA Tigor EV पर डिस्काउंट

Tiago EV के प्री-फेसलिफ्ट वर्जन पर 1.45 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 1 लाख रुपए तक का ग्रीन बोनस, 50 हजार रुपए तक का इंटरवेंशन ऑफर और 25,000 रुपए तक का स्क्रैपेज या एक्सचेंज ऑफर शामिल है। यह EV लॉंग रेंज और मीडियम रेंज ऑप्शन के साथ आती है जिसमें 24kWh और 19kWh के बैटरी पैक दिए गए हैं और वहीं इसकी क्लेम्ड रेंज 293 किमी तक है। TATA Tigor EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए से लेकर 11.14 लाख रुपए के बीच थी।

TATA Nexon EV

Nexon EV के सभी वेरिएंट्स पर 45,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपए तक ग्रीन बोनस और 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज ऑफर शामिल है। TATA Nexon EV में 30kWh और 45kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं और इसकी क्लेम्ड रेंज 489 किमी तक है। Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से लेकर 17.69 लाख रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की इस गाड़ी पर है 1.36 लाख का डिस्काउंट, CNG पर 26km का माइलेज और कई फीचर्स से लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।