विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA, Mahindra या MG; कौन सी है सबसे फास्ट चार्ज होने वाली EV? कीमत 14.10 लाख से शुरू

Published: Wed, 06 May 2026 06:30 PM (IST)

Fastest Charging EVs: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच चार्जिंग स्पीड एक बड़ा फैक्टर है। यहां भारत की 4 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के सालों में इलेक्ट्रिक मिडसाइज SUV सेगमेंट काफी लोकप्रिय हुआ है और कई नई गाड़ियां इस बाजार में आई हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियां को लेकर खरीदारों के मन में अभी भी रेंज को लेकर चिंता बनी हुई है। यहां हम आपको 4 सबसे तेज चार्ज होने वाली EV और उनकी कीमतों के बारे में बताएंगे।

TATA Curvv EV

7.2kW AC चार्जिंग स्पीड के मामले में TATA Curvv EV इस लिस्ट में सबसे आगे है। Curvv EV की 55kWh की बैटरी ZS EV की 50.3kWh की बैटरी से बेहतर है क्योंकि यह 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 7.9 घंटे लेती है। TATA अपने वेरिएंट्स के साथ 7.2kW का चार्जर मुफ्त में दे रही है जिससे ग्राहक फास्ट चार्जिंग का फायदा उठा सकते हैं। TATA Curvv EV 0 से 100 होने में 6.5 घंटे (7.2kW) लगता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख से 19.49 लाख रुपए है।

MG Windsor EV

यह दिखने में मिडसाइज SUV जैसी नहीं लगती लेकिन आकार के मामले में यह बाकी कारों के बराबर है। MG Windsor EV को 38kWh और 52.9kWh बैटरी पैक के साथ आती है। इसमें छोटी बैटरी 10 से 100% होने में 7 घंटे का समय लेती है। Windsor को BaaS के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.10 लाख से 18.60 लाख रुपए तक है।

MG ZS EV

इस EV के सभी वेरिएंट्स में 50.3kWh की बैटरी मिलती है जो 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 8.5 से 9 घंटे तक का समय लेती है। MG ZS EV खरीदारों के लिए 7.4kW फास्ट चार्जर और उसके इंस्टॉलेशन का खर्च खुद उठाती है। शुरुआती कीमत को कम रखने के लिए यह SUV BaaS प्रोग्राम के साथ भी उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपए से लेकर 20.75 लाख रुपए तक है।

Mahindra BE6

Mahindra की अब तक की सबसे अनोखी दिखने वाली गाड़ी BE6, 59kWh और 79kWh बैटरी विकल्पों में आती है। इसमें से 59kWh वाली यूनिट 7.2kW AC चार्जर का इस्तेमाल करने पर 0 से 100 प्रतिशत होने में 8.7 घंटे का समय लेती है। इस तरह BE6 इस लिस्ट में सबसे धीमी चार्ज होने वाली SUV है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपए से 26.90 लाख रुपए तक है।

यह भी पढ़ें- TVS ने लॉन्च किया iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर; नए कलर और बड़ी बैटरी के साथ, कितनी है कीमत?