विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7.30 लाख में 26 का माइलेज, 5-स्टार रेटिंग और 6 एयरबैग; कम बजट में बेस्ट है ये स्टाइलिश 5-सीटर कार

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:02 AM (IST)

Affordable Premium Hatchback: अगर आपका बजट से 6-10 लाख के बीच है और आप एक प्रीमियम हैचबैक इस दीवाली पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में 5-स्टार सेफ्टी और 6 एयरबैग मिलते हैं।

  2. यह कार 26.20 किमी/किग्रा तक का शानदार माइलेज देती है।

  3. इसमें 360-डिग्री कैमरा और 10.25 इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हर मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है कि उनके पास खुद की एक कार हो लेकिन कई बार बजट उनके इस सपने के आड़े आ जाता है। लेकिन, देश में कई ऐसी प्रीमियम हैचबैक गाड़ियां मौजूद हैं जो शानदार माइलेज, कंफर्ट और बेहतरीन माइलेज के साथ आती है। ऐसी ही एक ऑप्शन है TATA Altroz Facelift जिसे मई 2022 में लॉन्च किया गया था। आइए इसके बारे में सारी डिटेल पढ़कर समझते हैं कि यह आपकी फैमिली के लिए कैसे बेस्ट हो सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

TATA Altroz Facelift की बात करें तो इसमें 3 इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें पहला है 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन जो 87bhp की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके गियरबॉक्स के विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और 6 स्पीड DCA शामिल है। दूसरा है 1.2 लीटर रेवोट्रॉन iCNG में 72bhp की पावर औऱ 103nm का टॉर्क देती है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।

तीसरा है 1.5 लीटर डीजल इंजन जो 89bhp तक की पावर और 200nm का मैक्स टॉर्क जनरेट करता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

सस्पेंशन ब्रेक और टायर्स

TATA Altroz Facelift में फ्रंट सस्पेंशन में कॉइल स्प्रिंग के साथ इंडिपेंडेंट मैकफर्शन डु्अल पाथ ट्रस्ट है। पीछे का सस्पेंशन कॉइल स्प्रिंग और शॉक एब्जॉर्बर के साथ ट्विस्ट बीम है। इसमें आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। बता दें कि यह फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसमें अलॉय व्हील्स पर 185/60 R16 साइज के रेडियल ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

कैसी है Altroz की सेफ्टी?

सुरक्षा के लिए सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। यह कार ALFA आर्किटेक्चर और अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील से बनी है जिसके Bharat NCAP और Global NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली है। साथ ही, सुरक्षा को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और TPMS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, गाड़ी को सही तरीके से पार्क करने और चारों तरफ के सही व्यू के लिए इसमें 360-डिग्री HD सराउंड व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर दिया गया है। साथ ही, ऑटो पार्क लॉक, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और सभी सीटों के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंच सीटबेल्ट शामिल हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसमें Harman का 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, हायर वेरिएंट्स में 10.25 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या 7-इंच का डिजिटल क्लस्टर मिलता है। साथ ही, कंफर्ट के लिए इसमें सिंगल पेन सनरूफ, टच-बेस्ड ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटड सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और कूल्ड ग्लोवबॉक्स दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें एयरोवेंट के साथ नया 3D फ्रंट ग्रिल, नए LED DRL, LED इंफिनिटी टेललाइट्स और सिग्नेचर 90-डिग्री खुलने वाला डोर्स दिए गए हैं।

माइलेज और कीमत

माइलेज की बात करें तो Altroz Facelift के पेट्रोल मैनुअल/AMT का ARAI माइलेज 19.33kmpl, पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक का 18.50kmpl, डीजल का 23.64kmpl और CNG पर 26.20km/kg का है। अपनी इस माइलेज के आंकड़ों की बदौलत यह हर महीने पेट्रोल के हजारों रुपए बचाने में भी मदद करती है। वहीं, TATA Altroz Facelift की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से 10.90 लाख तक जाती है।

यहां नीचे टेबल में इसके हर वेरिएंट के कीमत की डिटेल्स दी गई हैं:

Variant Ex-Showroom Price (Approx.)
Smart (Base Petrol) ₹5,99,990
Pure ₹7,15,000
Pure S (Sunroof) ₹7,45,000
Pure AMT ₹7,72,000
Smart CNG ₹7,30,000
Creative ₹8,10,000 – ₹9,70,000
Creative S ₹8,45,000 – ₹10,00,000
Creative CNG ₹9,14,990
Creative CNG AMT ₹9,69,990
Accomplished S ₹9,30,000 – ₹10,90,000
Accomplished Plus S ₹10,75,000
Accomplished S CNG ₹10,34,990
Accomplished S CNG AMT ₹10,89,990

यह भी पढ़ें- 5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार