विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ola से लेकर Royal Enfield तक: ये हैं भारत की सस्ती प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, कीमत इतने से शुरू

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:35 PM (IST)

Affordable Electric Motorcycles: अगर आप 2 से 3 लाख रुपए के बजट में एक इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब तेजी के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मार्केट बदल रहा है। अगर आपका बजट 2 से 3 लाख के बीच है और आप एक पावरफुल और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस बजट में आने वाली बाइक्स के बारे में।

Ultraviolette X-47 Crossover

यह बाइक रोजाना इस्तेमाल से लेकर टूरिंग तक के लिए काफी अच्छी है। इसमें इंटीग्रेटेड डैशकैम और राइड मोड जैसे कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में 323 किमी तक की IDC रेंज मिल सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 145kmph की है। वहीं कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2,59,000 से शुरू होती है।

Raptee.HV T30

इस बाइक में हाई-वोल्टेज तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे इलेक्ट्रिक कारों वाले पब्लिक फास्ट चार्जर से भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इस बाइक की क्लेम्ड रेंज 200 किमी (IDC) तक है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 135kmph है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,39,000 से शुरू होती है।

Royal Enfield Flying Flea C6

यह Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। यह अपने Neo-Retro लुक और हल्के एल्युमिनियम फ्रेम के लिए जाना जाता है। इस बाइक की क्लेम्ड रेंज 154 किमी है और इसकी टॉप-स्पीड 115kmph तक है। हालांकि, इस बाइक को BaaS के साथ खरीदने पर 1.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) पर मिल जाएगी। ब्रेकिंग के लिए इस मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS का इस्तेमाल किया जाता है।

Ola Roadster Pro

यह बाइक अपनी तेज और शानदार स्पीड और बड़े बैटरी पैक के लिए जानी जाती है। टेक-पसंद राइडर्स के लिए इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं जैसे- 10-इंच TFT टचस्क्रीन, ADAS सेफ्टी सुइट, राइडिंग मोड्स और वॉइस कंट्रोल शामिल है। इसके टॉप वेरिएंट की IDC रेंज 579 किमी है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,99,999 से 2,49,999 तक है।

Ultraviolette F77 Mach 2

स्पोर्टी लुक और बेहतरीन पिकअप पसंद करने वालों के लिए बहुत ही शानदार विकल्प है। इसमें मल्टी-लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट की IDC क्लेम्ड रेंज 323 किमी तक की है तो वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.09 लाख रुपए से लेकर 4.24 लाख रुपए तक है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 155kmph तक है।

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए बेस्ट है Ather का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161 किमी की रेंज और वॉइस कमांड जैसे फीचर्स