विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोज ऑफिस अप-डाउन के लिए बेस्ट है Ather का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्जिंग में 161km की रेंज

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:29 PM (IST)

Ather 450X Overtones Series: यह इलेक्टिक स्कूटर, हाई-परफॉर्मेंस और मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर विकल्प है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप डेली यूज जैसे ऑफिस आने-जाने या रोजाना के 50-70 किमी के सफर के लिए एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो रेंज में तो अच्छी हो लेकिन चलाने में आसान और आरामदायक हो? अगर हां, तो यहां हम आपको Ather 450X Overtones Series के बारे में बताएंगे जिसे इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था।

बैटरी और रेंज

यह दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। पहला 2.9kWh जो 126 किमी तक की (IDC) रेंज देता है। दूसरा है, 3.5kWh की बैटरी जो 161 किमी की रेंज (IDC) देता है। बता दें कि, यह लिथियम-आयन बैटरी है जो पानी और धूल से बचाव के लिए 1IP67 रेटिंग के साथ आती है। साथ ही, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 90kmph की है।

कैसी है चार्जिंग?

इसके नए 900W फास्ट चार्जर से 2.9kWh बैटरी को लगभग 3 घंटे और 3.5kWh बैटरी को 3 घंटे 12 मिनट का समय लगता है। दूसरा है Ather Grid फास्ट चार्जिंग जो 10 मिनट की चार्जिंग में 15 से 30 किमी तक की रेंज दे सकता है। बता दें कि, Ather Energy की 450X Overtones सीरीज इस स्कूटर में डुअल-टोन कलर, 900W हो चार्जर और AtherStack 7 सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आई है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसमें Voice on Ather फीचर मिलता है जिससे बोलकर नेविगेशन, डिस्प्ले सेटिंग्स और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, इसमें क्रैशअलर्ट, पार्कसेफ, लॉकसेफ और इनफिनिट क्रूज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, यह रियल-टाइम ऑडियो अलर्ट और नेविगेशन आवाजों के लिए सीथे Ather Halo स्मार्ट हेलमेट के साथ कनेक्ट हो जाता है।

कितनी है कीमत?

Variant / Colorway Battery Capacity Range (IDC) Avg. Ex-Showroom Price (approx.)
450X Overtone 2.9 kWh 126 km ₹1,54,426 / ₹1,57,999 (depending on region)
450X Overtone - Ather Stack Pro 2.9 kWh 126 km ₹1,65,328
450X Overtone 3.5 / 3.7 kWh 161 km ₹1,65,271
450X Overtone - Ather Stack Pro 3.5 / 3.7 kWh 161 km ₹1,65,328 to ₹1,74,318