विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर घर लाएं ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 160 किमी की रेंज और 5 यूनिक कलर्स भी

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

Long Range Electric Scooter: दीवाली के खास मौके पर बजट में फिट होने वाला रेंज और शानदार फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली पर लोग जेबें खोल कर लोग शॉपिंग करते हैं जिसमें गाड़ियां भी कई लोगों की शॉपिंग लोगों की लिस्ट में शामिल होता है। इसी में अगर एक ऐसा लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल जाए तो उनके बजट में फिट हो और साथ ही एक बार चार्ज करने पर 150 किमी से ज्यादा की रेंज देती हो तो और भी अच्छा है। यहां हम आपको एक ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं।

मोटर और परफॉर्मेंस

हम यहां बात कर रहे हैं तो River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में,  इस स्कूटर में 6.7kW (9bhp) की पीक पावर और 4.5kW की पावर मिलती है और 26nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप-स्पीड 90kmph है और यह सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं- Eco, Ride और Rush जिसमें ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर होता है।

बैटरी चार्जिंग और रेंज

इस स्कूटर में IP67 रेटिंग वाली 4kWh की फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने पर 160 किमी तक की रेंज (IDC) मिलती है। इस बैटरी को 750W फास्ट चार्जर से 0 से 80% तक चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं या 480W चार्जर से चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगता है।

ब्रेक व्हील्स और सस्पेंशन

River India में ब्रेकिंग के लिए इसके आगे के पहिए में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और एडाप्टिव रीजेन के साथ डिस्क ब्रेक और पीछे के पहिए में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। सस्पेंसन के लिए आगे की तरफ आगे की तरफ हाइड्रोलिक डैपर के साथ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक डैपर के साथ ट्विन गैस-चार्ज्ड कॉइल स्प्रिंग दिए गए हैं।

स्टोरेज और फीचर्स

इस स्कूटर में सामन रखने के लिए 43 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 12 लीटर का फ्रंट ग्लोवबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा, इसमें चारों तरफ LED लाइटिंग, 6-इंच का कलर डिस्प्ले, USB चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट और बूट लाइट मिलती है। यह स्कूटर Monsoon Blue, Summer Red, Spring Yellow, Winter White और Storm Grey कलर्स में उपलब्ध है।

कीमत की बात करें तो River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपए से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, मिलेगी 175 किमी की रेंज और 32 लीटर का स्टोरेज