विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4.52 लाख कीमत 22kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:32 PM (IST)

Affordable 5-Seater: अगर आप अपनी 5 लोगों की छोटी फैमिली के लिए एक कम बजट वाली 5-सीटर कार की तलाश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अपनी खुद की एक कार होना आज भी भारत में मिडिल क्लास फैमिली के लिए बहुत बड़ी बात होती है। मिडिल क्लास फैमिली की इच्छा होती है कि उनके छोटे परिवार के लिए कोई ऐसी गाड़ी हो जिसका माइलेज अच्छा हो, फीचर्स बेहतर हो और जो माइलेज भी अच्छा निकालती हो। इसके लिए हम आपको यहां एक ऐसी ही 5 लाख से कम में आने वाली गाड़ी के बारे में बताएंगे।

इंजन और पावर

इसमें 1.0 लीटर SCe, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो CNG विकल्प के साथ भी आता है। इसमें 999cc का इंजन दिया गया है जो 68bhp की पावर और 91nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है जबकि CNG विकल्प सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

सस्पेंशन ब्रेक्स और टायर्स

इसमें लोअर ट्रांसवर्स लिंक के साथ मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। पीछे की तरफ कॉइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा, इसमें पावर स्टीयरिंग, आगे के पहियों में डिस्क ब्रेक, पीछे के पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही इसमें 14-इंच के रेडियल टायर मिलते हैं।

माइलेज की बात करें तो इसका क्लेम्ड ARAI माइलेज पेट्रोल मैनुअल के लिए 21.46kmpl और AMT पेट्रोल वेरिएंट के लिए 22.5kmpl का है।

सेफ्टी और फीचर्स

हम बात कर रहे हैं Renault Kwid की, इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और रियरवयू पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉएड ऑटो के साथ 8-इंच का टचस्कीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC और फ्रंट पावर विंडो दिए गए हैं।

कितनी है कीमत?

Renault Kwid की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपए से लेकर टॉप मॉडल के 5.61 लाख रुपए तक जाती है। यहां नीचे टेबल में हर एक वेरिएटं की कीमत की लिस्ट दी गई है।

वेरिएंट (Variant) इंजन / ट्रांसमिशन (Engine / Transmission) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom) ऑन-रोड कीमत (On-Road Price Noida)
Evolution 1.0 999 cc, पेट्रोल मैनुअल (Petrol Manual) ₹ 4,52,900 ₹ 4,87,468
Evolution 1.0 AMT 999 cc, पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol AMT) ₹ 4,89,900 ₹ 5,27,243
Climber 1.0 999 cc, पेट्रोल मैनुअल (Petrol Manual) ₹ 5,14,900 ₹ 5,54,118
Climber 1.0 AMT 999 cc, पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol AMT) ₹ 5,60,900 ₹ 6,03,568

यह भी पढ़ें- 5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार