विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster Hybrid vs Petrol: नई डस्टर के पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल में क्या अंतर? माइलेज, फीचर्स और कीमत में कौन बेहतर?

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:10 AM (IST)

Renault Duster Hybrid में 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम, 160hp पावर और 29kmpl का दावा किया गया माइलेज मिलता है। वहीं, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल 163hp पावर और 280Nm टॉर्क देता है।

रेनो डस्टर हाइब्रिड या टर्बो पेट्रोल: कौन है बेहतर?

रेनो डस्टर हाइब्रिड या टर्बो पेट्रोल: कौन है बेहतर?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रेनो ने अपनी नई Renault Duster को 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ-साथ अब 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन में भी ला दिया है। इन दोनों ही मॉडल का डिजाइन और केबिन लेआउट काफी हद तक एक जैसा है, लेकिन माइलेज, इंजन की क्षमता, फीचर्स और कीमत में काफी अंतर है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको Renault Duster Turbo Petrol और Hybrid के बीच क्या-क्या समानताएं और अंतर है, इसके बारे में विस्तार में बता रहे हैं।

Renault Duster Hybrid vs Petrol: एक्सटीरियर

Duster Hybrid को टर्बो-पेट्रोल मॉडल से अलग दिखाने के लिए इल्यूमिनेटेड Duster ग्रिल एम्बलम दिया गया है। इसके अलावा, फ्रंट डोर और टेलगेट पर E-Tech Hybrid बैज भी दिया गया है। ये बदलाव हाइब्रिड मॉडल की पहचान को अलग बनाते हैं। इसमें फ्रिक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पर्स भी दिए गए हैं, जबकि इसकी बूट कैपेसिटी टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में कम है।

Renault Duster Hybrid vs Petrol: इंटीरियर और फीचर्स

  1. Renault Duster Hybrid और टर्बो-पेट्रोल मॉडल का केबिन लेआउट काफी हद तक समान है। हाइब्रिड वर्जन में अलग-अलग ट्रिम के हिसाब से सीटों की अपहोल्स्ट्री और कुछ इंटीरियर डिटेल्स में बदलाव किए गए हैं। इसमें छोटा हेडरेस्ट भी दिया गया है।
  2. Duster Hybrid के Evolution ट्रिम में ग्रे स्टिचिंग के साथ ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। Techno वेरिएंट में Desert Beige सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जबकि टॉप Emotion ट्रिम में Dune Brown लेदरेट अपहोल्स्ट्री है। इससे हाइब्रिड मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट में इंटीरियर का लुक भी बदल जाता है।
  3. Duster Hybrid के टॉप Emotion वेरिएंट में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें तथा पावर्ड टेलगेट मिलता है। टर्बो-पेट्रोल के Iconic वेरिएंट में भी ये फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, टर्बो-पेट्रोल Iconic में अतिरिक्त रूप से 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS मिलता है।

Renault Duster Hybrid vs Petrol: इंजन और परफॉर्मेंस

डिटेल्स 1.0L Turbo Petrol 1.3L Turbo Petrol 1.8L Hybrid
इंजन क्षमता 1.0-लीटर 1.3-लीटर 1.8-लीटर
इंजन प्रकार 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल 4-सिलेंडर पेट्रोल + 2 इलेक्ट्रिक मोटर
अधिकतम पावर 100hp 163hp 160hp (संयुक्त)
अधिकतम टॉर्क 166Nm 280Nm 172Nm (संयुक्त)
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल 6-स्पीड मैनुअल / DCT ऑटोमैटिक मल्टी-मोड ऑटोमैटिक
बैटरी क्षमता - - 1.4kWh
  1. Renault Duster का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन तीन सिलेंडर वाला है। यह इंजन 100hp की पावर और 166Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
  2. Duster का 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन चार सिलेंडर वाला है, जो 163hp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है।
  3. Renault Duster Hybrid में नैचुरली एस्पिरेटेड 1.8-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। इनमें 20hp की जनरेटर मोटर और 49hp की व्हील ड्राइव मोटर शामिल है। इस हाइब्रिड सिस्टम का कुल आउटपुट 160hp और 172Nm है। इसमें 1.4kWh की बैटरी भी दी गई है, जो पावरट्रेन का हिस्सा है।
  4. Duster Hybrid में मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक गियर और चार पेट्रोल गियर शामिल हैं। इसका हाइब्रिड सिस्टम अपने आप छह अलग-अलग ऑपरेटिंग मोड के बीच स्विच कर सकता है। इनमें ऑल-इलेक्ट्रिक, केवल पेट्रोल इंजन से चलने वाला मोड और सीरीज तथा सीरीज-पैरेलल हाइब्रिड मोड शामिल हैं।

Renault Duster Hybrid vs Petrol: माइलेज

Renault Duster इंजन और ट्रांसमिशन ARAI-क्लेम्ड माइलेज
1.0L Turbo Petrol, मैनुअल 19.41 kmpl
1.3L Turbo Petrol, मैनुअल 17.75 kmpl
1.3L Turbo Petrol, DCT ऑटोमैटिक 18.45 kmpl
1.8L Strong Hybrid, ऑटोमैटिक 29 kmpl
  1. Renault Duster Hybrid की सबसे बड़ी खासियत इसका दावा किया गया माइलेज है। कंपनी के अनुसार, 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 29kmpl का ARAI-क्लेम्ड माइलेज देता है।
  2. Hybrid की तुलना में 1.0-लीटर वाला इंजन 19.41 kmpl, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट का मैनु्अल 17.75 kmpl और ऑटोमैटिक का माइलेज 18.45 kmpl तक का दावा किया गया है।
  3. Renault Duster Hybrid और टर्बो-पेट्रोल वर्जन में 50-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड वेरिएंट फुल टैंक में 1,400km से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकता है।

Renault Duster Hybrid vs Petrol: कीमत

Renault Duster वेरिएंट्स Turbo Petrol की कीमत Hybrid की कीमत
Authentic ₹10.49 लाख (1.0 MT) -
Evolution

₹11.69 लाख (1.0 MT)


₹12.99 लाख (1.3 MT)


₹14.49 लाख (1.3 DCT)

₹16.99 लाख
Techno

₹13.49 लाख (1.0 MT)


₹14.49 लाख (1.3 MT)


₹15.89 लाख (1.3 DCT)

₹18.99 लाख
Techno+

₹15.29 लाख (1.3 MT)


₹16.69 लाख (1.3 DCT)

-
Emotion / Iconic

₹16.99 लाख (Iconic MT)


₹18.49 लाख (Iconic DCT)

₹19.49 लाख (Emotion)

Renault Duster Hybrid की कीमत टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में ज्यादा रखी गई है। हाइब्रिड वर्जन के Evolution ट्रिम की कीमत 16.99 लाख रुपये, Techno की कीमत 18.99 लाख रुपये और Emotion की कीमत 19.49 लाख रुपये है।

Renault Duster Hybrid vs Petrol: किसे खरीदना बेहतर रहेगा?

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर माइलेज है और आप लंबी दूरी तय करते हैं, तो Renault Duster Hybrid पर विचार किया जा सकता है। इसका 29kmpl का दावा किया गया माइलेज टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट से काफी ज्यादा है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। हालांकि, इसे चुनते समय पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इसकी ज्यादा कीमत और टॉप वेरिएंट में कुछ फीचर्स की कमी को भी ध्यान में रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर ₹20 लाख से कम में खरीदें ये Hybrid Cars, 29 kmpl तक का मिलेगा माइलेज, कई एडवांस फीचर्स से है लैस